Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पत्नी का फर्जी आडियो क्लिप वायरल…. दो लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
    उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पत्नी का फर्जी आडियो क्लिप वायरल…. दो लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

    adminBy adminMarch 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पत्नी का फर्जी आडियो क्लिप वायरल…. दो लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड पुलिस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का फर्जी आडियो क्लिप वायरल करने के मामले में दो लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आडियो क्लिप की विवेचना शुरू कर दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का एक आडियो क्लिप  इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला की आवाज है। वह किसी से एकतरफा फोन पर बात करती मालूम पड़ रही हैं। कह रहीं है कि खटीमा के लोगों ने सीएम को वोट नहीं दिया। इस क्लिप के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    खटीमा में मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोधियों के षडयंत्र चुनाव के बाद भी चल रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी के विधायक से सीएम बनते ही भाजपा के विरोधियों और भितरघात करने वालों ने सीएम के खिलाफ शुरुआत में एक अफवाह फैलाना शुरू कर दिया था कि धामी सीएम बने तो उनकी जमीनें अन्य लोगों के नाम पर कर दी जाएगी। जिसका जवाब भारतीय जनता पार्टी नहीं खोज पाई जिसका नतीजा रहा कि जनजाति का वोट कांग्रेस के पक्ष में ध्रुवीकरण हो गया। इस तरह कई अफवाहों का सहारा चुनावी समर में विरोधी दलों द्वारा लिया गया।

    छह हजार से अधिक मतों से हार अंतर बहुत बड़ा है। जिसे लेकर भाजपा के लालकुआं के पूर्व विस्तारक रहे भुडिय़ा थारु खटीमा निवासी पवन कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें उन्होंने कहा कि गीता धामी का फर्जी आडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर एक सप्ताह से वायरल हो रहा है। 24 मार्च को पहेनिया खटीमा के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें अपने नंबर से यह क्लिप उन्हें वाट्सएप पर भेजा। दूसरा आडियो क्लिप 28 मार्च को श्रीपुर बिछुवा खटीमा के गणेश मुडेला ने उन्हें भेजा। पवन ने पुलिस को बताया कि वह सीएम पत्नी की आवाज से भली-भांति परिचित हैं। आडियो क्लिप फर्जी है और उसमें उनकी आवाज नहीं है। विरोधी क्लिप के जरिये सीएम व उनकी पत्नी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

    audio clip devbhumi news devbhumi samachar geeta dhami pahad news pahad samachar PUSHKAR SINGH DHAMI uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version