Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: सूटकेस में प्रेमिका का शव लेकर घूम रहा था प्रेमी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: सूटकेस में प्रेमिका का शव लेकर घूम रहा था प्रेमी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

    adminBy adminMarch 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: सूटकेस में प्रेमिका का शव लेकर घूम रहा था प्रेमी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार जिले के पिरान कलियर में सूटकेस में युवती का शव लेकर जा रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। युवक के मुताबिक, शव उसकी प्रेमिका का है और वह शव को नहर में फेंकना चाहता था और खुद आत्महत्या करने वाला था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने कहा कि दोनों में थे प्रेम संबंध थे। लोगों के तंज से परेशान होकर युवती ने खुद ही जहर खाया है।

    शव गंगनहर में फेंककर वह भी कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गुरुवार शाम करीब पांच बजे हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी युवक स्कूटी पर एक सूटकेस लेकर मुकर्रबपुर स्थित गेस्ट हाउस में कमरा लेने आया था। कमरे में सूटकेस रखकर वह चला गया। कुछ देर बाद एक युवती को लेकर आया और कमरे में चला गया। रात करीब आठ बजे वह सूटकेस लेकर नीचे उतर रहा था। पसीने में लथपथ देख मैनेजर ने उससे परेशानी पूछी।

    युवक ने बताया कि पेट में गैस बन रहा है। उसने बीस रुपये देकर मैनेजर से दवा लाने को कहा। होटल कर्मियों को उस पर शक हुआ. इसके बाद उन्होंने सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस खुलवाया तो उसके अंदर युवती का शव मिला। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि दोनों का आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहल्ले के लोगों को इसकी भनक लग गई थी। इसे लेकर वह युवती पर तंज कसते थे जिससे वह परेशान थी। इसे लेकर दोनों ने आत्महत्या करने की ठान ली थी। बताया कि कलियर आने से पहले ही युवती ने जहर खा लिया था। गेस्ट हाउस में पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। उसने शव को सूटकेस में बंद किया और गंगनहर में फेंकने जा रहा था। इसके बाद वह भी गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने वाला था।

    devbhumi news devbhumi samachar haridwar news pahad news pahad samachar roorkee news uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version