Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    December 30, 2025

    ऋषिकेश: जमीन छिनने के डर ने भड़काया आक्रोश, रेलवे ट्रैक जाम कर पुलिस पर पथराव

    December 29, 2025

    उर्मिला सनावर के आरोपों से भाजपा असहज, दिल्ली तक पहुंचा उत्तराखंड का सियासी भूचाल

    December 28, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, December 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»राजतिलक आज: मोदी, शाह और योगी भी रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ
    उत्तराखंड

    राजतिलक आज: मोदी, शाह और योगी भी रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ

    adminBy adminMarch 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    राजतिलक आज: मोदी, शाह और योगी भी रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कई दिनों के विचार-विमर्श और चर्चा के बाद, पुष्कर धामी आज यानी बुधवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के भी देहरादून में शपथ लेने की संभावना है। राज्यपाल गुरमीत सिंह सीएम और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मेगा इवेंट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की पूरी संभावना है।

    राज्यपाल की तरफ से शपथ का समय दोपहर 2:40 बजे तय किया गया है। उत्तराखंड में धामी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह ‘ऐतिहासिक’ इसलिए है क्योंकि राज्य में यह पहली बार होगा जब पिछले मुख्यमंत्री लगातार दूसरा कार्यकाल के लिए चुना गया। वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग हुआ, उत्तराखंड को कभी भी सरकार नहीं दोहराने के लिए जाना जाता था, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनावों में धामी ने राज्य में लगातार दूसरी बार अभूतपूर्व जीत हासिल की। हालांकि, धामी खटीमा की अपनी सीट हार गए थे। सरकार गठन के बाद धामी के एजेंडे में समान नागरिक संहिता होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘हम चुनाव से पहले लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे। समान नागरिक संहिता उनमें से एक महत्वपूर्ण है और हम इसे भी पूरा करेंगे।”

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar pushkar dhami uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार पुष्कर सिंह धामी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    नैनीताल: 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

    December 6, 2025

    वीडियो वायरल होने के बाद भवाली की मस्जिद विवादों में, 43 नाली सरकारी भूमि कब्जे का आरोप

    December 5, 2025

    देहरादून: रेलवे भर्ती परीक्षा नकल मामले में बड़ा खुलासा, हरियाणा के व्यक्ति से चार लाख में हुई थी डील

    December 4, 2025

    रुद्रप्रयाग: बिना बताए जिला अस्पताल पहुंचे DM, CT स्कैन और सर्जरी यूनिट पर बड़ा फैसला

    December 3, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version