Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उम्रकैद की सजा सुनते ही कातिल की ‘हीरो वाली’ मुस्कान – इंसाफ की अदालत में शैतानी जश्न

    May 31, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    अंकिता भंडारी मर्डर केस में आज फैसला:पिता वीरेंद्र भंडारी बोले-मौत के बदले मौत की सजा मिलनी चाहिए

    May 30, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»आज शाम तय हो जायेगा उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री… ये नाम है दौड़ में सबसे आगे
    उत्तराखंड

    आज शाम तय हो जायेगा उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री… ये नाम है दौड़ में सबसे आगे

    adminBy adminMarch 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    आज शाम तय हो जायेगा उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री… ये नाम है दौड़ में सबसे आगे
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में हर पांच साल में सत्ताधारी दल बदलने का मिथक भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर तोड़ दिया, लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पिछले 10 दिनों से ऊहापोह बना हुआ है। चुनाव हार जाने के बावजूद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मजबूती से डटे रहे। विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम साढ़े चार बजे विधायक मंडल दल की बैठक होगी।

    जिसमें पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर एलान कर दिया जाएगा। हालांकि ताज किसके सिर सजेगा, सस्पेंस बरकरार है। गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक सतपाल महाराज के साथ सीएम के नाम पर चर्चा की गई। फिलहाल, नाम का ऐलान नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो विधायक दल की बैठक के बाद ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।

    नए मुख्यमंत्री के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, ऋतु खंडूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी के नाम चर्चाओं में हैं। आज विधायक मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा। 23 मार्च को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार 22 मार्च को देहरादून में झंडा जी का मेला है, इस कारण कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह करने की तैयारी चल रही है।

    cm face devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar pushkar dhami uttarakhand news uttarakhand samachar अजय भट्ट अनिल बलूनी उत्तराखंड न्यूज़ ऋतु खंडूड़ी देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार धन सिंह रावत पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार पुष्कर सिंह धामी रमेश पोखरियाल निशंक सतपाल महाराज
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025

    उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग के मचा हड़कंप

    April 16, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version