Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»कांग्रेस में सतह पर आने लगी हार की कलह, पार्टी नेताओं के बीच शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर
    उत्तराखंड

    कांग्रेस में सतह पर आने लगी हार की कलह, पार्टी नेताओं के बीच शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर

    adminBy adminMarch 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कांग्रेस में सतह पर आने लगी हार की कलह, पार्टी नेताओं के बीच शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड कांग्रेस को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष की कमान संभाल रहे हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भले ही अपने ऊपर ली है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम दूसरे नेता अब चुनाव प्रबंधन से लेकर टिकटों के वितरण तक में कुप्रबंधन का आरोप लगा रहे हैं। जैसा कि अंदेशा जताया जा रहा था चुनाव परिणामों के दो दिन बाद ही पार्टी के भीतर मची अंतर्कलह अब सतह पर आने लगी है। पार्टी नेताओं ने हार का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ना शुरू कर दिया है।

    वहीँ अब दो कदम आगे बढ़ते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत के कभी करीबी रहे कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने हरीश पर विधानसभा चुनाव में टिकट के नाम पर बड़ी रकम इकट्ठा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरीश की वजह से ही कांग्रेस रामनगर, सल्ट और लालकुआं सीट हारी। रणजीत ने यह भी आरोप लगाया कि टिकट दिलाने को लेकर हरीश ने लोगों से रुपये लिए। टिकट नहीं मिलने पर कइयों के रुपये हरीश रावत के मैनेजर वापस कर चुके हैं, जबकि कुछ लोग अभी इनके चक्कर लगा रहे हैं।

    रणजीत रावत ने कहा कि 2017 में हरीश रावत के कहने पर ही वह रामनगर से चुनाव लड़े थे। पांच साल की उनकी मेहनत के बाद हरीश रावत ने रामनगर से चुनाव लड़ने की मंशा जता दी। कहने लगे कि तुम सल्ट चले जाओ। मैंने कहा कि मैं फुटबॉल नहीं हूं। पहले आपने कहा कि रामनगर चले जाओ, अब कह रहे हो सल्ट चले जाओ। साथियों के पार्टी का वास्ता देने की वजह से मैं सल्ट चला गया, लेकिन यह फैसला मेरी राजनीतिक भूल थी। मुझे रामनगर से ही चुनाव लड़ना चाहिए था।  रणजीत ने कहा कि हरीश रावत की मनोदशा अब भी ठीक नहीं है। उन्हें अब आराम की जरूरत है।

    चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं आने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व सीएम हरीश रावत का नाम लिए बगैर उन पर कई सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा कि यह कहां का न्याय है, फसल कोई बोए, काटने कोई और चला आए। दरअसल रामनगर सीट से पिछले पांच सालों से रणजीत रावत तैयारी कर रहे थे, लेकिन ऐन वक्त पर उनका टिकट काट दिया गया और इस सीट से हरीश रावत को दावेदार घोषित कर दिया गया। इसे बाद बवाल हुआ तो हरीश को लालकुआं और रणजीत रावत को सल्ट भेज दिया गया। परिणाम सबके सामने हैं, दोनों चुनाव हार गए।

    bjp devbhumi news devbhumi samachar harish rawat pahad news pahad samachar pritam singh ranjeet rawat uttarakhand election uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version