Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड चुनाव: धामी तो हार गए अब सबसे बड़ा सवाल कौन होगा अगला मुख्यमंत्री
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड चुनाव: धामी तो हार गए अब सबसे बड़ा सवाल कौन होगा अगला मुख्यमंत्री

    adminBy adminMarch 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड चुनाव: धामी तो हार गए अब सबसे बड़ा सवाल कौन होगा अगला मुख्यमंत्री
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भाजपा भले ही बहुमत के साथ उत्तराखंड की सत्ता में वापसी कर रही है लेकिन उसके सामने फिर एक बार मुख्यमंत्री के चेहरे का संकट पैदा हो गया है। पार्टी पुष्कर सिंह धामी के चेहरे के साथ चुनाव मैदान में उतरी थी और यह तय माना जा रहा था कि अगर धामी जीते तो उन्हें ही सीएम की कुर्सी सौंपी जाएगी, क्योंकि इसके पीछे कई कारण थे, जैसे- धामी का युवा चेहरा होना, अपने कार्यकाल के दौरान साफ -सुथरी छवि के साथ सरकार की योजनओं को तेजी से धरातल पर उतारना और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता आदि। अब जब धामी खुद चुनाव हार गए हैं तो ऐसे में सवाल उठता है कि अगला सीएम कौन होगा?

    उत्तराखंड बीजेपी के नेता और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के एक बयान से इन कयासों को और बल मिला है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगले CM का फैसला हाईकमान करेगा। हालांकि उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर मौका दिया जा सकता है। दूसरी तरफ सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि चुनाव में हार जीत लगी रहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र के मार्गदर्शन में सीएम धामी ने हर उम्मीदों पर खरा उतर कर दिखाया है। सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड में सीएम की रेस में हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक प्रबल दावेदार हैं।

    इसके अलावा धन सिंह रावत, सतपाल महाराज और मसूरी से विधायक गणेश जोशी की भी दावेदारी मानी जा रही है। बता दें कि राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 36 सीटों की जरूरत होती है। आपको बता दें धामी की हार के साथ उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों की हार का सिलसिला भी बरकरार रहा। पहले भुवन चंद्र खंडूरी, फिर हरीश रावत तो अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी विधानसभा सीट को नहीं बचा पाए हैं।

    aap bjp congress devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand election uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार पुष्कर सिंह धामी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version