Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पांच करोड़ की दीवार भी नहीं बचा पाई हाईवे: गंगोत्री मार्ग पर दरारें, चिन्यालीसौड़ में बढ़ा खतरा

    February 20, 2026

    चारधाम यात्रा में पहली बार केदारनाथ-बदरीनाथ में लगेगा ATC सिस्टम, हेली सेवा होगी सुरक्षित

    February 19, 2026

    बदरीनाथ-केदारनाथ फंड दुरुपयोग मामला: हाईकोर्ट ने सरकार और मंदिर समिति से मांगा जवाब

    February 18, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 20
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»सीएम के आत्मनिर्भर दीदी-भूली, जन स्वास्थ्य, सुगम सुविधा के संकल्प को आगे बढाता जिला प्रशासन
    उत्तराखंड

    सीएम के आत्मनिर्भर दीदी-भूली, जन स्वास्थ्य, सुगम सुविधा के संकल्प को आगे बढाता जिला प्रशासन

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalMarch 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    जिले में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, ब्लड बैंक, पिंक व जनरल टॉयलेट का कार्य गतिमान

    महिला समूहों को रोजगार के साथ ही, उत्पादों के विपणन के लिए मिलेगा उचित प्लेटफार्म, 01 आउटलेट में लगभग 25 महिलाओं को मिल सकेगा रोजगार

    जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में धनराशि ₹ 142.91 लाख से ब्लड बैंक निर्माण गतिमान

    जिला प्रशासन का जिले को महिला फ्रेंडली बनाने में तेजी पर विस्तार, ₹ 160.90 लाख के पिंक एवं जनरल टॉयलेट निर्माण शुरू

    जनमानस को सुगम सुव्यवस्था उपलब्ध कराने को मुख्य स्थलों पर पिंक/जनरल टॉयलेट निर्माण कार्य प्रारम्भ

    देहरादून। सीएम के आत्मनिर्भर दीदी, भूली, जन स्वास्थ्य एवं सुगम सुविधा के संकल्प को आगे बढाने में डीएम सविन बंसल के निर्देशन जिला प्रशासन निंरतर आगे बढ रहा है। हिलांस आउटलेट के माध्मय से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने तथा राज्य की महिला समूहों के उत्पादों को विपणन की सुविधा, मरीजों एवं तीमारदारों को अस्पताल तथा जन सामान्य को पयर्टन एवं सार्वजनिक में कैंटीन की सुविधा देने तथा चिकित्सालय में ब्लड बैंक, सार्वजनिक स्थलों पर पिंक एवं सामान्य टायलेट के निर्माण आदि कार्य गतिमान है। जिनकी जिलाधिकारी द्वारा मॉनिटिरिंग की जा रही है।

    जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना के अन्तर्गत शुरूआती चरण में 04 स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में जल्द ही आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, खोंले जा रहे हैं। इन आउटलेट के खुलने से जहां जनमानस को जहां पौष्टिक भोजन एवं आर्गेनिक उत्पाद मिलेंगे, वहीं महिला स्वंय सहायता समूहों को रोजगार के साथ ही उनके उत्पादों को विपणन की सुविधा हेतु उचित प्लेटफार्म मिलेगा।

    https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2025/03/WhatsApp-Video-2025-03-09-at-16.29.32.mp4

    जिलाधिकारी सविन बंसल जनपद में स्वास्थ सेवाओं एवं जन सामान्य से संबंधित विषयों एवं समस्याओें पर गंभीर हैं। जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थापित करना डीएम की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक है। जिसके परिणाम स्वरूप जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में धनराशि ₹ 142.91 लाख से ब्लड बैंक का निर्माण शुरू हो गया है। जिलाधिकारी स्वयं इसकी मॉनिटरिंग के साथ ही शासन तथा उच्च स्तर पर स्वयं समन्वय कर रहें हैं, जिसके परिणाम स्वरूप इसी वित्तीय वर्ष जिला चिकित्सालय को अपना ब्लड बैंक, मिलने की संभावना बढ गई है। जहां जिला चिकित्सालय को अपन ब्लड बैंक होगा, वहीं जनमानस मरीजों आगंतुकों को रक्त की आवश्यकता होने पर भटकना नहीं पड़ेगा।

    जिलाधिकारी सविन बंसल शहर में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने, आवागमन करने वाले लोगों एवं महिलाओ को किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो, जिसको लेकर डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं सम्बंधित अधिकारियों के साथ शहर में मोटरसाइकिल से भ्रमण/ निरीक्षण कर, समुचित व्यवस्थाओं का जायजा लिया, भ्रमण निरीक्षण के दौरान महिलाओं एवं जनमानस के लिए बाजार एवं मुख्य स्थान में पिंक एवं सामान्य टायलेट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्थल का चयन करते हुए कार्यों की मुहूर्त रूप दे रहें। देहरादून शहर में महिलाओं हेतु पिंक टॉयलेट एवं सामान्य टॉयलेट के निर्माण कार्य हेतु 160.90 लाख की वित्तीय स्वीकृति, टैण्डर प्रक्रिया के उपरान्त कार्य प्रारम्भ हो गए हैं।

    शहर में इन स्थानों पर पिंक एवं सामान्य टॉयलेट बनाए जा रहे हैं जिनमें – रमेश बुक डिपो (पिंक टॉयलेट), डिस्पेंसरी रोड पार्किंग (पिंक टॉयलेट), राजा रोड-2 (मूत्रालय), राजीव गांधी कॉम्पलेक्स के समीप (पिंक टॉयलेट), तहसील चौक पार्किंग (पुरूष एवं महिला शौचालय) एवं बल्लूपुर चौक फ्लाईओवर के नीचे (पुरूष एवं महिला शौचालय)।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version