Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»आग लगाने निकल पड़ा सिरफिरा, पुलिस हिरासत में बोला, जला दूंगा देहरादून… जानिये वजह
    उत्तराखंड

    आग लगाने निकल पड़ा सिरफिरा, पुलिस हिरासत में बोला, जला दूंगा देहरादून… जानिये वजह

    adminBy adminFebruary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    आग लगाने निकल पड़ा सिरफिरा, पुलिस हिरासत में बोला, जला दूंगा देहरादून… जानिये वजह
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शहर में एक के बाद एक वाहनों को आग लगने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस दौरान जब पुलिस हरकत में आई तो पता चला कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाला कोई ओर नहीं एक सिरफिरा युवक जो पत्नि के मायके से न आने के कारण काफी आहत था और यह सिरफिरा शहर को आग लगाने निकल पड़ा। ऐसे में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिगरेट लाइटर लेकर निकले इस युवक ने 12 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

    इसके अलावा दो दुकानें भी फूंक डाली। पुलिस को जब घटनाओं का पता चला तो CCTV फुटेज चेक किए गए. हालांकि, रविवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, हिरासत में आरोपी ने बोला कि उसने देहरादून जला दिया है। शनिवार रात से शुरू हुआ यह घटनाक्रम रविवार सुबह तक जारी रहा। मिली जानकारी के अनुसार आईएसबीटी के पास एक टायर मैकेनिक की दुकान और वहां खड़ी दो बाइकों मे आग लग गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आग बुझाई तो थोड़ी देर बाद ही माजरा से आग लगने की खबर आई गई। यहां पर एक बाइक में आग लगी थी।

    पुलिस ने जबतक इस माजरे को समझती तब तक क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में एक ठेली में आ लगने की सूचना आ गई। पुलिस ने लोगों की मदद से आग बुझा दी। एक के बाद एक घटना से पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। कोतवाली क्षेत्र में इन घटनाओं के बाद कहीं और से आग लगने की सूचना नहीं आई। अब कुछ सांस में सांस आई तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की।  पता चला कि सभी जगहों पर एक ही युवक आग लगाता दिख रहा है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि पुलिस ने रविवार तड़के आरोपी की पहचान की और ब्राह्मणवाला से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम इरफान निवासी ब्राह्मणवाला बताया। उसने बताया कि वह पलटन बाजार में चूड़ियां बेचता है। उसकी पत्नी काफी समय पहले मायके गई थी। लेकिन, लौटकर नहीं आ रही थी। शनिवार शाम को भी उसकी बात हुई तो वह मना करने लगी। इस पर वह गुस्सा हो गया और शहर को आग लगाने निकल पड़ा।

    bike me aage dehradun news devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar sirfira uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version