Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»दु:खद खबर-हल्द्वानी निवासी ITBP के जवान की गोवा में मौत, परिवार में मचा कोहराम…
    उत्तराखंड

    दु:खद खबर-हल्द्वानी निवासी ITBP के जवान की गोवा में मौत, परिवार में मचा कोहराम…

    adminBy adminFebruary 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    दु:खद खबर-हल्द्वानी निवासी ITBP के जवान की गोवा में मौत, परिवार में मचा कोहराम…
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest
    उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। गोवा में ड्यूटी के दौरान हल्द्वानी निवासी आईटीबीपी के जवान की मौत हो गई। जवान की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के जीतपुर नेगी निवासी जवान त्रिलोक चंद्र छत्तीसगढ़ में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी गोवा चुनाव में लगी थी। गुरुवार को उनकी तबीयत खराब हुई थी। परिजनों के अनुसार इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजनों से त्रिलोक चंद्र की फोन पर बात भी हुई। आगे पढ़ें:

     यह भी पढ़ें: IPL 2022 में मालामाल हुए देवभूमि के अनुज रावत… आरसीबी ने 3.40 करोड़ में खरीदा

    शनिवार को सेना की ओर से उन्हें त्रिलोक चंद्र के निधन की खबर दी गई। खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। त्रिलोक चंन्द्र मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत भिलारकोट के रहने वाले है। हाल ही में उन्होंने जीतपुर नेगी में मकान बनाया है। इससे पहले उनकी पोस्टिंग हल्दूचौड़ में थी। डेढ़ साल पहले उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ नक्सली प्रभावित क्षेत्र में लग गई। इन दिनों चुनाव ड्यूटी पर वह गोवा आये थे जहां अचानक तबीयत खराब होने से उनकी मौत हो गई। आगे पढ़ें:

     यह भी पढ़ें: पुलवामा हमले को तीन सालः जब भारत माँ ने एक साथ खोये 44 बेटे, इस तरह लिया था बदला

    त्रिलोक चंन्द्र के तीन छोटे-छोटे बच्चे है। बड़ा बेटा सातवीं का छात्र है जबकि बेटी पांचवीं में और सबसे छोटा बेटा दूसरी कक्षा में है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बच्चों के साथ जीतपुर नेगी में रहती है। जवान के मौत की खबर सुनकर उनके घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया। परिजनों के अनुसार शाम तक जवान का पार्थिव शरीर हल्द्वानी पहुंच सकता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version