Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»शिवराज सिंह का विडियो वायरल… कह रहे बीजेपी उत्तराखंड फंसी हुई… कांग्रेस ले इसे लपका
    उत्तराखंड

    शिवराज सिंह का विडियो वायरल… कह रहे बीजेपी उत्तराखंड फंसी हुई… कांग्रेस ले इसे लपका

    adminBy adminFebruary 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    शिवराज सिंह का विडियो वायरल… कह रहे बीजेपी उत्तराखंड फंसी हुई… कांग्रेस ले इसे लपका
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तराखंड में कांग्रेस का चेहरा हरीश रावत ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भाजपा की जमीनी हालत बयां कर रहे हैं। गौरतलब है कि शिवराज यूपी और उत्तराखंड में भाजपा के स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने के साथ ही लिखा है, कि उत्तराखंड से प्रचार करके लौटे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड में भाजपा की हकीकत पर बोले। उन्होंने लिखा कि है कि उत्तराखंड से भाजपा तो गई। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों उत्तराखंड में चुनावी सभाएं कर रहे हैं।  इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक शख्स से यूपी और उत्तराखंड के चुनाव नतीजों को लेकर बात कर रहे हैं। वे बता रहे हैं कि यूपी में भाजपा की जीत पक्की है, लेकिन उत्तराखंड में कड़ा मुकाबला है।

    https://www.dainikujala.in/wp-content/uploads/2022/02/shivraj-chauhan-about-uttarakhand.mp4

    इस वीडियो को ट्वीट करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सीएम शिवराज की चुटकी ली है। उन्होंने लिखा है कि कृपया मोबाइल बंद कीजिये…मामाजी उत्तराखंड में भाजपा की स्थिति की सच्चाई बता रहे हैं…कह रहे है कि यूपी में संदेह नहीं, लेकिन उत्तराखंड में…? आगे सलूजा ने लिखा है कि प्रतिक्रिया से ही परिणाम समझा जा सकता है…सिर्फ इतना ही नहीं, नरेंद्र सलूजा ने अपने ट्वीट में यह भी दावा किया है कि मोबाइल बंद होने के बाद तो मामाजी ने सभी को उत्तराखंड का परिणाम भी बता दिया।

    bjp congress devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar shivraj singh chauhan uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version