Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गौरवशाली पल: दो जवानों को प्रधानमंत्री करेंगे सम्मानित, मिलेगा जीवन रक्षा पदक
    उत्तराखंड

    उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गौरवशाली पल: दो जवानों को प्रधानमंत्री करेंगे सम्मानित, मिलेगा जीवन रक्षा पदक

    adminBy adminFebruary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गौरवशाली पल: दो जवानों को प्रधानमंत्री करेंगे सम्मानित, मिलेगा जीवन रक्षा पदक
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड पुलिस हमेशा ही अपने सराहनीय कामों के लिए जाने जाते हैं उत्तराखण्ड पुलिस में ऐसे जवानों की कमी नहीं है जो अपनी जान जोखिम में डालकर जी-जान से जनता की सेवा में डटे रहते हैं। हम आपको उत्तराखण्ड पुलिस के ऐसे ही दो जांबाज सिपाहियों से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना ही एक परिवार के 6 सदस्यों की जान बचाई है। जिसके लिए इन दोनों पुलिसकर्मियों को प्रधानमंत्री जीवन रक्षक पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

    इन दोनों सिपाहियों ने रायपुर क्षेत्र में हुए अग्निकांड में छह जिंदगियां बचाई थीं। दोनों सिपाही उस वक्त चीता मोबाइल पर तैनात थे। दोनों को डीजीपी अशोक कुमार ने बधाई दी है। घटना 5 जुलाई 2019 की है। रात के समय रायपुर थाना क्षेत्र के दशमेश विहार कालोनी में विक्रांत के घर पर कार में आग लगने की सूचना मिली। आग लगने की सूचना पर चीता मोबाइल ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल फैजान अली और कांस्टेबल राजेश कुंवर तत्काल मौके पर पहुंचे। घर पहुंचे तो पता चला कि अल्टो कार में भीषण आग लगी है और आग की लपटे इतनी तेज थी की घर के अंदर और बाहर धुएं के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा था।

    कार की आग ने पास में खड़ी स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया था। घर के अन्दर विक्रांत कुमार, उनकी पत्नी, दो बच्चे एवं बुजुर्ग माता-पिता फंसे हुए थे। दोनों पुलिसकर्मियों अपनी जान की परवाह किए बिना घर के अंदर पहुंच गए तथा सभी घर वालों को सुरक्षित ही बाहर निकाला। इसी साहसिक कार्य के लिए इन दोनों पुलिसकर्मियों को प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। इन दोनों पुलिसकर्मियों की इस उपलब्धि के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने दोनों कांस्टेबलों को बधाई दी।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand police uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version