Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026

    उत्तराखंड में बढ़ेगी महंगाई, 1 अप्रैल से बिजली-पानी के बिल 15% होंगे महंगे

    March 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, March 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: जहर खाने से डॉक्टर की मौत, पत्नी की हालत नाजुक…सुसाइड नोट में लिखी ये बात
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: जहर खाने से डॉक्टर की मौत, पत्नी की हालत नाजुक…सुसाइड नोट में लिखी ये बात

    adminBy adminFebruary 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: जहर खाने से डॉक्टर की मौत, पत्नी की हालत नाजुक…सुसाइड नोट में लिखी ये बात
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां रुड़की में सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम में एक डॉक्टर और उनकी पत्नी ने जहर खा लिया। जिससे डॉक्टर की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोलानीपुरम में डॉ. सुदेश कुमार (70) का रुड़की के गणेशपुर में क्लीनिक है। घर में वह पत्नी सुमन देवी के साथ रहते थे। उनकी बड़ी बेटी विदेश में रहती हैं और छोटे बेटे वैभव कुमार मर्चेंट नेवी में हैं। वैभव पिछले एक महीने से छुट्टी पर घर आए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को वह सुबह की सैर पर गए थे। वापस आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने सूचना पुलिस को दी। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: चमोली से दुखद खबर: खाई में गिरी मैक्स, तीन युवाओं की दर्दनाक मौत

    पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर डॉक्टर और उनकी पत्नी बेसुध पड़े थे। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस ने घर की जांच की तो एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें डॉक्टर ने अपनी मर्जी से दोनों के सुसाइड करने की बात लिखी थी। हरिद्वार से फोरेंसिक टीम भी डॉक्टर के घर पहुंची। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि डॉक्टर के बेटे से जानकारी ली जा रही है कि आत्महत्या के पीछे की वजह क्या रही होगी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026

    उत्तराखंड में बढ़ेगी महंगाई, 1 अप्रैल से बिजली-पानी के बिल 15% होंगे महंगे

    March 26, 2026

    चारधाम यात्रा 2026: 19 अप्रैल से शुभारंभ, धामी सरकार ने हटाई श्रद्धालुओं की संख्या की पाबंदी

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version