Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 5
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चुनाव 2022: उत्तरांखड दौरे पर राहुल गांधी… इन दो जगहों पर करेंगे वर्चुअल संवाद
    उत्तराखंड

    चुनाव 2022: उत्तरांखड दौरे पर राहुल गांधी… इन दो जगहों पर करेंगे वर्चुअल संवाद

    adminBy adminFebruary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चुनाव 2022: उत्तरांखड दौरे पर राहुल गांधी… इन दो जगहों पर करेंगे वर्चुअल संवाद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार 5 फरवरी को उत्तराखंड में दो स्थानों पर चुनावी दौरे में 1.40 लाख कार्यकर्त्‍ताओं को जीत का मंत्र देंगे। ऊधमसिंह नगर जिले में किच्छा और हरिद्वार जिले में ज्वालापुर में राहुल अपनी छोटी सभाओं के साथ 70 विधानसभा क्षेत्रों के 140 स्थानों पर कार्यकर्त्‍ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। कांग्रेस की रणनीति राहुल की सभाओं के माध्यम से कांग्रेस बूथ स्तरीय कार्यकर्त्‍ताओं का मनोबल बढ़ाने की है।

    प्रदेश के चुनावी महासमर में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होते ही प्रचार पर ताकत झोंक दी गई है। पार्टी को उम्मीद है कि इस चुनाव में भाजपा सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का हथियार काम आएगा। इसलिए सरकार के खिलाफ आक्रामक प्रचार अभियान छेड़ा गया है। कोरोना संक्रमण के चलते बड़ी सभाओं पर रोक लगी हुई है। कोशिश की जा रही है कि वर्चुअल सभाओं के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं और कार्यकर्त्‍ताओं तक पहुंचा जाए। राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जायजा लिया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉयड ने चप्पे-चप्पे की जांच की।

    राहुल गांधी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वाया कार से हरिद्वार आएंगे। राहुल गांधी शनिवार को अपराह्न चार बजे कार्यक्रम स्थल नेहरू युवा केंद्र पहुंचेंगे। वर्चुअल संवाद करने के बाद राहुल गांधी साढ़े पांच बजे हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना कर मां गंगा से आशीर्वाद लेंगे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर पुलिस व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और खुफियां एजेंसियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। राहुल गांधी के सुरक्षा कर्मी भी शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचे और जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था की कमान नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार को सौंपी गई है। एसपी सिटी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और आसपास सघन चेकिंग चलाया गया। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar rahul gandhi uttarakhand election uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025

    उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग के मचा हड़कंप

    April 16, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version