Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर गरमाई राजनीति… हरीश रावत और धामी आमने सामने
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर गरमाई राजनीति… हरीश रावत और धामी आमने सामने

    adminBy adminFebruary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर गरमाई राजनीति… हरीश रावत और धामी आमने सामने
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस के एक नए नेता के विश्वविद्यालय बनाने के बयान के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड में मुस्लिम विश्वविद्यालय बनाने पर कांग्रेस देवभूमि में तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। सीएम ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टीकरण की राजनीति करती आई है। चुनाव मैदान से हटने के बाद कांग्रेस के बागी नेता के एक बयान  के बाद प्रदेश में धार्मिक तुष्टिकरण पर सियासत गरमा उठी है। इस पर मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जुबान से बयानों के तीर छूट रहे हैं।

    कांग्रेस नेता अकील अहमद ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही तो भाजपा ने इस मुद्दे को लपक लिया। धामी ने कहा कि पूर्व सरकार में जुमे की नमाज की छुट्टी तक दे दी गई। धार्मिक तुष्टिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना करने से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी नहीं चूके। उन्होंने भी मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस पर प्रहार किया। रावत ने इसे भाजपा नेताओं की साजिश करार दिया। अकील अहमद सहसपुर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। लेकिन पार्टी ने आर्येंद्र शर्मा को उम्मीदवार बनाया। अकील उन दावेदारों में शामिल थे, जो पार्टी के खिलाफ विद्रोही तेवर दिखा रहे थे।

    लेकिन पार्टी के शीर्ष नेताओं के मनाने से मान गए। इस दौरान अकील अहमद का यह बयान आया, मेरा कांग्रेस पार्टी से जिन मुद्दों पर समझौता हुआ है, उनमें मैंने कहा है कि प्रदेश में एक मुस्लिम यूनिवर्सिटी होनी चाहिए, जिसमें मुस्लिम बच्चे पढ़ाई कर सकें और शिक्षित हो सकें। इन सभी मसलों पर प्रभारी से बात हुई है। हरीश रावत जी से बात हुई। उन्होंने भी कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनता हूं तो सारे काम होंगे। मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर भड़के विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अकील अहमद के बयान को भाजपा को लोग सोची समझी साजिश के तहत तूल दे रहे हैं। जब हमने संस्कृति यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही तो इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन किसी मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर कुछ दिया तो इसे तूल दिया जा रहा है।

    devbhumi news devbhumi samachar harish rawat muslim university uttarakhand pahad news pahad samachar pushkar dhami uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version