Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड बनेगा योग का प्रमुख केंद्र, हर वेलनेस सेंटर में शुरू होंगी योग क्लासेस

    May 29, 2025

    दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तराखंड की तीन प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया पद्मश्री

    May 28, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, May 29
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: पहाड़ में 3 माह के मासूम बच्चे को पानी में डुबोकर बंदर ने मार डाला
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: पहाड़ में 3 माह के मासूम बच्चे को पानी में डुबोकर बंदर ने मार डाला

    adminBy adminFebruary 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: पहाड़ में 3 माह के मासूम बच्चे को पानी में डुबोकर बंदर ने मार डाला
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चंपावत जिले के टनकपुर से दुखद खबर सामने आयी है जिससे हर कोई सहम उठा। घर पर सोये एक तीन माह के बच्चे को बंदर उठा ले गया। जिसके बाद बंदर बच्चे को लेकर छत पर गया जहां उसने पानी से भरी बाल्टी में उसे डाल दिया। जब कुछ देर बाद महिला कमरे में पहुंची तो बच्चा गायब देख हो हल्ला किया। इधर-उधर ढूढने पर बच्चा पानी भरी बाल्टी में डूबा मिला जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: देहरादून में शर्मनाक मामला… कोचिग वाले सर ने ही छात्रा से कर दिया दुष्कर्म और गर्भपात

    जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के टनकपुर के मुख्य बाजार वार्ड नंबर आठ निवासी तीन साल के जुबीन पुत्र शहनवाज की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बच्चे के दादा पूर्व सभासद अनीश अहमद के अनुसर जुबिन अपनी मां साजिया के साथ सोया हुआ था। आज सुबह पांच बजे उसकी मां उठकर घर के काम में जुट गई। तभी बंदर ने कमरे में घुसकर जुबिन को कंबल सहित घसीट लिया और छत पर ले जाकर पानी की बाल्टी में डुबो दिया। इसके बाद जब उसकी मां बिस्तर के पास गई तो बच्चा ने देख उसे खोजबीन की गई। जुबिन छत पर पानी से भरी बाल्टी में औंधे मुंह गिरा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया लेकिन वन विभाग बंदर द्वारा की गई घटना से सहमत नहीं है। एसडीओ एसके मौर्या की माने तो सुबह के समय बंदर सोए रहते हैं और वे धूप निकलने के बाद झुंड में ही निकलते हैं। इतनी सुबह बंदरों के घर में आने की संभावना काफी कम है। ऐसे में विभाग अपने स्तर से मामले की जांच करेगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025

    उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग के मचा हड़कंप

    April 16, 2025

    गड्डामुक्त सड़क, पेयजल व वनाग्नि नियंत्रण पर विशेष फोकस करें- सीएम

    April 7, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version