Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 5
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून में ये क्या हो रहा… कोचिंग कराने वाले शिक्षक ने ही छात्रा से कर दिया दुष्कर्म
    उत्तराखंड

    देहरादून में ये क्या हो रहा… कोचिंग कराने वाले शिक्षक ने ही छात्रा से कर दिया दुष्कर्म

    adminBy adminFebruary 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून में ये क्या हो रहा… कोचिंग कराने वाले शिक्षक ने ही छात्रा से कर दिया दुष्कर्म
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में राजधानी देहरादून से एक शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कोचिंग कराने वाले शिक्षक ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया है। कोचिंग के अंग्रेजी के टीचर पर आरोप लगा है कि उसने छात्रा को शादी का झांसा दिया था। इसके बाद उससे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद जब छात्रा गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। फिर टीचर ने छात्रा से शादी करने के लिए इंकार कर दिया और अपने पिता के साथ जाकर पीड़िता के घर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

    आरोपी शिक्षक के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि आईटी पार्क क्षेत्र में नीरज अंग्रेजी की कोचिंग कराता है। यहां पर डालनवाला थाना क्षेत्र निवासी एक युवती भी कोचिंग पढ़ती थी। अक्तूबर 2020 में दोनों की बातचीत शुरू हुई। दोनों अच्छे दोस्त बन गए। आरोप है नीरज ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम में फंसाया। छात्रा के अनुसार आरोपी नीरज ने उससे पहली बार कोचिंग इंस्टीट्यूट में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। इस दरम्यान छात्रा दो बार गर्भवती हो गई। इस पर नीरज ने उसे गर्भपात कराने वाली दवाएं खिलाईं। इससे उसका गर्भपात हो गया।

    पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो दोनों के बीच बीते साल दिसंबर में विवाद हो गया। इस दौरान पीड़िता ने आराघर पुलिस चौकी में तहरीर। पीड़िता का आरोप है कि तब नीरज ने अपने पिता की मौजूदगी में विवाह करने की बात कही थी। इसके बाद बीते दिनों नीरज और उसके पिता पीड़िता के घर पहुंचे और वहां बदतमीजी करते हुए शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसे और परिवार के लोगों को धमकी दी गई। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    dehradun news devbhumi news devbhumi samachar dushkarm pahad news pahad samachar teacher uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025

    उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग के मचा हड़कंप

    April 16, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version