Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026

    उत्तराखंड में बढ़ेगी महंगाई, 1 अप्रैल से बिजली-पानी के बिल 15% होंगे महंगे

    March 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, March 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»रुड़की चर्च में बवाल पर हिदू संगठन के दो पदाधिकारी गिरफ्तार… भाजपाइयों में मचा हड़कंप
    उत्तराखंड

    रुड़की चर्च में बवाल पर हिदू संगठन के दो पदाधिकारी गिरफ्तार… भाजपाइयों में मचा हड़कंप

    adminBy adminJanuary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रुड़की चर्च में बवाल पर हिदू संगठन के दो पदाधिकारी गिरफ्तार… भाजपाइयों में मचा हड़कंप
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रुड़की में सोलानीपुरम स्थित चर्च में मतांतरण के आरोप में की गई तोड़फोड़ और बवाल के मामले में पुलिस ने हिदू संगठन के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों पदाधिकारियों को कोर्ट में पेश किया। रुड़की के सोलानीपुरम स्थित एक चर्च में तीन अक्टूबर 2021 को हिदू संगठनों ने मतांतरण के आरोप में हमला कर दिया था। इस दौरान चर्च में जमकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिलाओं एवं व्यक्तियों से मारपीट की गई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।

    इस मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में चर्च के पदाधिकारी की तरफ से हिदू संगठन के छह नामजद समेत डेढ़ सौ से 200 व्यक्तियों पर डकैती और बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं इस मामले में हिदू संगठनों की तरफ से भी दूसरे पक्ष पर एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर काफी चर्चा भी हुई थी। इस मामले की जांच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को फरार चल रहे हिदू संगठन के दो पदाधिकारी शिव प्रसाद त्यागी और सुनील कश्यप को हरिद्वार रोड स्थित ए टू जेड वर्कशाप के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पदाधिकारियों से पूछताछ की गई।

    मामला हाईप्रोफाइल होने पर पुलिस की ओर जांच गंभीरता से की जा रही थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की थी। लेकिन मामले में पुलिस ने गुण दोष के आधार पर दोनों पक्षों के ऊपर से एससी-एसटी की धारा हटा दी थी। एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले में हिंदू संगठन से जुड़े शिव प्रसाद त्यागी और सुनील कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अन्य नामजद दोनों पक्षों के लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, पुलिस की कार्रवाई से भाजपाई और चर्च से जुड़े लोग भूमिगत हो गए हैं। माना जा रहा है कि पुलिस मामले में जल्द ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी कर सकती है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026

    उत्तराखंड में बढ़ेगी महंगाई, 1 अप्रैल से बिजली-पानी के बिल 15% होंगे महंगे

    March 26, 2026

    चारधाम यात्रा 2026: 19 अप्रैल से शुभारंभ, धामी सरकार ने हटाई श्रद्धालुओं की संख्या की पाबंदी

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version