Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»बड़ी खबर: उत्तराखंड में भी ओमिक्रॉन की एंट्री… देहरादून में इस जगह मिला पहला मामला
    उत्तराखंड

    बड़ी खबर: उत्तराखंड में भी ओमिक्रॉन की एंट्री… देहरादून में इस जगह मिला पहला मामला

    adminBy adminDecember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बड़ी खबर: उत्तराखंड में भी ओमिक्रॉन की एंट्री… देहरादून में इस जगह मिला पहला मामला
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में भी ओमिक्रॉन कोरोना पहुंच गया है। स्कॉटलैंड से देहरादून लौटी में 23 वर्षीय युवती के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने युवती के माता-पिता का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया है।

    देहरादून स्थित कांवली रोड निवासी 23 वर्षीय युवती आठ दिसंबर को स्कॉटलैंड से भारत आई थी। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर युवती की आरटीपीसीआर सैंपल जांच की गई थी। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद युवती उसी दिन कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय देहरादून की समेकित रोग निगरानी प्रोजेक्ट यूनिट (आईडीएसपी) के आग्रह पर 11 दिसंबर को युवती ने एसआरएल लैब के प्रतिनिधि को अपने घर बुलाकर कोविड जांच के लिए सैंपल दिया।

    12 दिसंबर को युवती का कोविड सैंपल पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद युवती को घर में ही 14 दिन के लिए आईसोलेट किया गया था। अब जीनोम सीक्वेंसिंग में युवती में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। दिल्ली स्थित आईडीएसपी यूनिट ने भी इसकी पुष्टि की है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.तृप्ति बहुगुणा ने भी देहरादून में प्रदेश का पहला ओमिक्रॉन मामला मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिला सर्विलांस इकाई की ओर से युवती की निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है ओमिक्रॉन का पहला केस मिलने से घबराएं नहीं। सतर्कता और सावधानी बरतने के साथ कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version