Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»रुद्रप्रयाग में इस जगह पहुंचे पवनदीप राजन और अरुणिता, लिया भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद
    उत्तराखंड

    रुद्रप्रयाग में इस जगह पहुंचे पवनदीप राजन और अरुणिता, लिया भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद

    adminBy adminDecember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रुद्रप्रयाग में इस जगह पहुंचे पवनदीप राजन और अरुणिता, लिया भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    टेलीविजन शो इंडियन आइडियल विजेता पवनदीप राजन व अरुणिता कांचीलाल ने पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारियों से भेंटकर आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद दोपहर को वह अपने गृहजिले चंपावत के लिए रवाना हो गए। रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे इंडियन आइडल 2020-21 के विजेता व उत्तराखंड के चंपावत जिला निवासी पवनदीप राज और शो में साथ रही अरुणिता पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए।

    मौके पर पुजारी गंगाधर लिंग से भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना कराते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। लगभग 15 मिनट पूजा-अर्चना करते हुए आराध्य का जलाभिषेक भी किया। इसके उपरांत उन्होंने यात्राकाल में केदारनाथ में रहे मुख्य पुजारी बागेश लिंग से विशेष भेंट की। मंदिर के समालिया (भगवान का भोग बनाने वाले) संजय तिवारी ने बताया कि पवनदीप राजन ने इस वर्ष सावन में केदारनाथ में प्रत्येक सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का संकल्प लिया था। साथ ही वह, स्वयं भी यात्राकाल में बाबा केदार के दर्शन को धाम पहुंचना चाहते थे लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाए।

    इस कारण उन्होंने अब, पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर अपने संकल्प का निर्वहन किया। दोपहर बाद वे चंपावत के लिए रवाना हो गए थे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar pawandeep rajan rudrapryag news uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version