Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 6
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: आइटीबीपी की महिला सिपाही ने सहकर्मी पर लगाया दुष्कपर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: आइटीबीपी की महिला सिपाही ने सहकर्मी पर लगाया दुष्कपर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

    adminBy adminDecember 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: आइटीबीपी की महिला सिपाही ने सहकर्मी पर लगाया दुष्कपर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देवभूमि उत्तराखंड में मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी में तैनात सिपाही से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिपाही बॉक्सिंग खिलाड़ी भी है। पीड़िता ने पहले अकादमी के अफसरों को सूचना दी थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मसूरी थाने में सहकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर सकती है। मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि यह घटना पांच दिसंबर की है। रविवार को महिला सिपाही आउट-पास लेकर अकादमी के बाहर स्थित अपने परिचित सिपाही मोहन सिंह दानू के कमरे में गई थी।

    आरोप है कि वहां मोहन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस घटना के दो दिन बाद सात दिसंबर को सुबह पौने 11 बजे अपने अफसरों को जानकारी दी। पीड़िता के मुताबिक, उसे आठ दिसंबर को अकादमी में बताया गया कि मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पीड़िता को इस पर विश्वास नहीं हुआ। इसलिए, वह खुद पुलिस थाने में पहुंच गई। इस पर पुलिस ने आरोपित मोहन सिंह दानू (29 वर्ष) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपित आइटीबीपी की काम्‍बैट विंग में तैनात है। वहीं, मामले की जांच एसआइ पिंकी को सौंपी गई है।

    पुलिस के मुताबिक, महिला सिपाही बॉक्सिंग खिलाड़ी भी है। वह अकादमी की केंद्रीय टीम से संबद्ध है। पीड़िता की शादी नहीं हुई है। जबकि, आरोपी सिपाही शादीशुदा है। उधर, मामले का पता लगते ही आरोपी सिपाही की पत्नी और बाकी लोग मसूरी पहुंच गए हैं। पुलिस के मुताबिक, महिला सिपाही बॉक्सिंग खिलाड़ी भी है। वह अकादमी की केंद्रीय टीम से संबद्ध है। पीड़िता की शादी नहीं हुई है। जबकि, आरोपी सिपाही शादीशुदा है। उधर, मामले का पता लगते ही आरोपी सिपाही की पत्नी और बाकी लोग मसूरी पहुंच गए हैं।

    dehradun news devbhumi news devbhumi samachar dushkarm ima pop mussoorie news pahad news pahad samachar police constable president ramnath kovind uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025

    उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग के मचा हड़कंप

    April 16, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version