Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, March 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखण्ड: देवभूमि की बेटी कोमल बनीं असम राइफल्स में भर्ती होने वाली राज्य की पहली महिला
    उत्तराखंड

    उत्तराखण्ड: देवभूमि की बेटी कोमल बनीं असम राइफल्स में भर्ती होने वाली राज्य की पहली महिला

    adminBy adminDecember 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखण्ड: देवभूमि की बेटी कोमल बनीं असम राइफल्स में भर्ती होने वाली राज्य की पहली महिला
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखण्ड में होनहार बेटियों की कमी नहीं है। इसी कड़ी में कराटे में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रही उधम सिंह नगर की रहने वाली कोमल बत्रा भी ऐसी ही होनहार बेटियों में से एक हैं। कोमल बत्रा ने असम राइफल्स का हिस्सा बनकर प्रदेश व उधम सिंह नगर शहर का मान बढ़ाया है। अब वो असम राइफल्स का हिस्सा बन देश की सेवा करेंगी। बता दें कि असम राइफल्स का हिस्सा बनकर प्रदेश की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ने वाली कोमल बत्रा उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर की रहने वाली हैं। कोमल बत्रा ने बीते दिनों मेघालय के शिलांग में आयोजित हुई असम राइफल्स की स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में प्रतिभाग किया। जिसमें वह सफल रही है और उन्होंने बेटियों की काबिलियत का परिचय दिया। इसके साथ ही वह उत्तराखण्ड और उधम सिंह नगर जिले की पहली महिला कराटे खिलाड़ी हैं, जो असम राइफल्स में स्पोर्ट्स कोटा के तहत शामिल हुई हैं। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: CDS बिपिन रावत की याद में पैतृक गांव में बनेगा उनका घर, संजोई जाएंगी उनकी स्मृतियां

    गौरतलब है कि कोमल दो बार कराटे के नेशनल चैंपियनशिप में विजेता रही हैं। देश और प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली कोमल को असम राइफल्स भर्ती में सफलता मिलना इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें देश भर से 346 महिला कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से सिर्फ 4 महिला कराटे खिलाड़ी ही असम राइफल्स का हिस्सा बन पायी है। वहीं, कोमल के कोच लक्ष्मण सिंह ने इस अवसर पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए बताया कि कोमल ने फिटनेस टेस्ट में पास होने के बाद दूसरे प्रतिद्वंदियों को फाइट में हराया। इसके बाद वह मेडिकल में भी एकदम फिट निकलीं। जिसके आधार पर कोमल बत्रा को 1 दिसंबर 2021 को असम राइफल्स में भर्ती किया गया है।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version