Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, March 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»अरविंद केजरीवाल 11 दिसंबर को फिर आएंगे उत्तराखंड, कर सकते हैं बड़ी घोषणा
    उत्तराखंड

    अरविंद केजरीवाल 11 दिसंबर को फिर आएंगे उत्तराखंड, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

    adminBy adminDecember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अरविंद केजरीवाल 11 दिसंबर को फिर आएंगे उत्तराखंड, कर सकते हैं बड़ी घोषणा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल 11 दिसंबर को उत्तराखंड के काशीपुर में आएंगे। वहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में वह बड़ी घोषणा कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली के मुताबिक केजरीवाल का उत्तराखंड में यह पांचवा दौरा होगा। इस दौरे में वह काशीपुर पहुंचेंगे जहां वो प्रदेश की जनता के लिए चौथी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इस दौरान उनकी एक विशाल जनसभा भी होगी। केजरीवाल के इस दौरे के लिए आप तैयारी में जुट गई है।

    आप प्रवक्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर पूरे प्रदेश में आप कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य में लगातार मजबूत हो रही है और पार्टी चुनावों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने राज्य को सिर्फ लूट खसूट का अड्डा बनाया है। उन्होंने कहा कि 21 साल होने के बावजूद आज तक आंदोलनकारियों के सपने पूरे नहीं हो पाए हैं और पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी ही राज्य के लोगों की परेशानियों को दूर करेगी।

    वहीं आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी कमर कस ली है। 16 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने वाली राहुल गांधी की रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस भवन में सैनिक विभाग की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष कै. बलबीर सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के सम्मान में आयोजित होनी वाली इस रैली में पूर्व सैनिक और उनके परिजन भागीदारी करेंगे।

    arvind kejri devbhumi news devbhumi samachar kashipur news pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version