Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: खेलते हुए पानी से भरे गड्ढे में गिरा 2 साल का बच्चा, हुई दर्दनाक मौत
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: खेलते हुए पानी से भरे गड्ढे में गिरा 2 साल का बच्चा, हुई दर्दनाक मौत

    adminBy adminNovember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: खेलते हुए पानी से भरे गड्ढे में गिरा 2 साल का बच्चा, हुई दर्दनाक मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उधमसिंह नगर के गदरपुर से दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसने भी इस मामले के बारे में सुना और मौके पर मौजूद लोगों ने देखा उसकी आंखों में आंसू आ गए। दरअसल जिले के गदरपुर में एक 02 साल का बच्चा खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इससे मासूम के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का हैै। वार्ड नंबर 9 पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले यासीन का 2 साल के बेटा जैयद पड़ोस के बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: अपने 04 साथियों की हत्या करने वाले CRPF जवान ने बताई पूरी वजह, वायरल हुआ वीडियो
    तभी जैयद पास में ही एक खाली प्लॉट के पास पहुंचा और पानी से भरे हुए गड्ढे में जा गिरा। जिसके बाद पानी में डूबने से जैयद की मौत हो गई। बच्चे के परिजन बच्चे को इधर उधर ढूंढते रहे। तभी आस पास के बच्चों ने खाली प्लॉट में बने पानी के गड्ढे में जैयद के शव को देखा और इसकी सूचना लोगों को दी। सूचना पाकर बच्चे के परिजन और बाकी लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे के शव को गड्ढे से बाहर निकाला। इधर जैयद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी मिली है कि घटना के समय बच्चे का पिता यासीन रोजगार के सिलसिले में पंजाब गया हुआ था। बच्चे के पिता को पुलिस ने सूचना दी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद लिखित सहमति पर शव को परिजनों के सुपुर्द किया।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नदी किनारे मिली लापता छात्र की लाश, बुझ गया घर का इकलौता चिराग…

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version