Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    अंकिता भंडारी मर्डर केस में आज फैसला:पिता वीरेंद्र भंडारी बोले-मौत के बदले मौत की सजा मिलनी चाहिए

    May 30, 2025

    उत्तराखंड बनेगा योग का प्रमुख केंद्र, हर वेलनेस सेंटर में शुरू होंगी योग क्लासेस

    May 29, 2025

    दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तराखंड की तीन प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया पद्मश्री

    May 28, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»Karwa Chauth 2021:- माँ पार्वती ने भगवान भोले के लिए सबसे पहले रखा था करवा चौथ व्रत, पढ़ें ये पौराणिक कथा
    उत्तराखंड

    Karwa Chauth 2021:- माँ पार्वती ने भगवान भोले के लिए सबसे पहले रखा था करवा चौथ व्रत, पढ़ें ये पौराणिक कथा

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Karwa Chauth 2021:- माँ पार्वती ने भगवान भोले के लिए सबसे पहले रखा था करवा चौथ व्रत, पढ़ें ये पौराणिक कथा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    करवा चौथ व्रत (Karwa Chauth Vrat 2021) आज यानी 24 Oct को है। करवा चौथ व्रत हर सुहागिन स्त्री के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वह निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करती है। कहा जाता है कि इस व्रत को देवताओं के लिए उनकी पत्नियों ने भी रखा था। इस व्रत का प्रसंग महाभारत काल में भी मिलता है। करवा चौथ व्रत को लेकर यूं तो कई कथाएं प्रचलित हैं, जिनमें से एक माता पार्वती और भगवान शिव से जुड़ी है। जानिए आखिर कैसे करवा चौथ व्रत (Karva Chauth Vrat Katha) की शुरुआत हुई और किसने सबसे पहले रखा था यह व्रत-

    माता पार्वती ने सबसे पहले रखा प्रभु भोलेनाथ के लिए व्रत-

    एक पौराणिक कथा के अनुसार, सबसे पहले करवा चौथ का व्रत शक्ति स्वरूपा मां पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था। इसी व्रत से उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हुई थी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

    ब्रह्मदेव ने दी थी सलाह-

    पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार देवताओं और राक्षसों के बीच जोरदार युद्ध छिड़ा था। तमाम कोशिशों के बाद भी देवताओं को सफलता हासिल नहीं हो रही थी। देवताओं पर दैत्य हावी हो रहे थे। तभी ब्रह्मदेव ने देवताओं की पत्नियों को करवा चौथ व्रत रखने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि इस व्रत को रखने से दैत्य देवताओं से परास्त होंगे। इसके बाद देवताओं की पत्नियों ने युद्ध में सफलता और लंबी आयु की कामना के लिए करवा चौथ व्रत किया था। कहते हैं कि तभी से कार्तिक मास की चतुर्थी दिन से इस व्रत को रखने की परंपरा शुरू हुई।

    करवा चौथ को लेकर ये कथा भी है प्रचलित-

    करवा चौथ व्रत से जुड़ी एक कथा महाभारत काल की मिलती है। कथा के अनुसार, एक बार अर्जुन नीलगिरी पर्वत पर तपस्या करने गए थे। उसी दौरान पांडवों पर कई तरह के संकट आ गए। तब द्रौपदी ने श्रीकृष्ण से पांडवों के संकट से बचने का उपाय पूछा। इस पर भगवान कृष्ण ने उन्हें कार्तिक माह की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का व्रत रखने के लिए कहा था। कहते हैं कि द्रौपदी ने यह व्रत किया और उन्हें संकट से मुक्ति मिल गई।

     

    Note:- (इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया जा रहा है।)

     

     

     

     

     

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    ‘मन की बात’ का 122वां एपिसोड, पीएम मोदी ने साझा किए सेना के शौर्य और नागरिकों की भावना के किस्से

    May 25, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025

    उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग के मचा हड़कंप

    April 16, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version