Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: ट्रैकिंग के लिए गए 9 ट्रैकर्स की मौत, छह लापता की खोज में जुटी वायुसेना…
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: ट्रैकिंग के लिए गए 9 ट्रैकर्स की मौत, छह लापता की खोज में जुटी वायुसेना…

    adminBy adminOctober 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: ट्रैकिंग के लिए गए 9 ट्रैकर्स की मौत, छह लापता की खोज में जुटी वायुसेना…
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में आपदा के बाद कई लोग लापता है। अभी तक की शव बरामद हो चुके है। वही उत्तरकाशी व बागेश्वर जिले में ट्रैकिंग पर गए 9 ट्रैकर्स की मौत हो गई, जबकि लोग छह लापता हैं। जिसमें उत्तरकाशी के चार और बागेश्वर के दो ट्रैकर्स शामिल है। इन लापता ट्रैकर्स की खोज में वायुसेना जुटी हुई है। सेना लगातार इनकी खोज में जुटी है। बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर गए छह विदेशी समेत 34 ट्रैकर्स को हेलीकाप्टर से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी के हर्षिल से लम्खागा पास होते हुए हिमाचल प्रदेश स्थित छितकुल की ट्रैकिंग पर 14 अक्टूबर को 17 सदस्यीय दल रवाना हुआ था। इनमें हरिनगर साउथ वेस्ट दिल्ली निवासी महिला ट्रैकर अनीता रावत भी शामिल हैं। जबकि अन्य ट्रैकर्स बंगाल के बताए जा रहे हैं। इनमें छह पोर्टर शामिल थे। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत…रुद्रप्रयाग से लौट रहे थे घर

    रसोइयों से विवाद होने के कारण सभी पोर्टर 16 अक्टूबर को दल को छोड़कर निकल गए थे, जिसके 17 अक्टूबर की रात को छितकुल पहुंचे। दल के बाकी 11 सदस्य तभी से लापता हैं। इनकी खोजबीन के लिए बुधवार को एसडीआरएफ ने हेलीकाप्टर से सर्च अभियान चलाया। आज वायु सेना के तीन हेलीकाप्टरों के रेस्क्यू अभियान चला। जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मिथुन दारी निवासी बंगाल के एक ट्रैकर को रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया। सैन्य अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। एक गाइड को एसडीआरएफ ने अपने कैंप में रखा हुआ है। उसे शुक्रवार को हेली से रेस्क्यू किया जाएगा। लापता अन्य चार सदस्यों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ चार सदस्यीय टीम संसाधनों के साथ लम्खागा क्षेत्र में रुकी हुई है। जबकि एक महिला पर्यटक सहित पांच के शव बरामद हो गए हैं। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से बड़ी खबर: महिला ने सोते हुए पति की करदी हत्या, फिर खुद फांसी पर लटक गई

    बागेश्वर के सुंदरढूंगा में बंगाल के चार ट्रैकर्स की अतिवृष्टि की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके दो साथी अभी लापता हैं। वहीं, पिंडारी से द्वाली लौटे 42 पर्यटक समेत स्थानीय लोगों को हेलीकाप्टर से खरकिया लाया गया है। 11 अक्टूबर को सुंदरढूंगा की तरफ छह ट्रैकर्स रवाना हुए। पोर्टर गए सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चार ट्रैकर्स की मौत हो गई। उनके दो साथी अभी लापता हैं। एक घायल समेत चार पोर्टर खाती गांव लौट आए हैं। कपकोट के एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि सुंदरढूंगा के लिए एसडीआरएफ की टीम रवाना की गई है। पिंडारी ग्लेशियर की तरफ गए छह विदेशी समेत 34 ट्रैकर्स द्वाली में पुल बहने से फंसे हुए थे। सभी को आज हेलीकाप्टर से निकाल लिया गया। कफनी ग्लेशियर की तरफ गए 20 स्थानीय ग्रामीणों का पता नहीं चल सका है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version