Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    Chardham Yatra 2026: यात्रा 19 अप्रैल से शुरू, ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क

    February 17, 2026

    देहरादून: बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    February 16, 2026

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, February 17
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»झूठी अफवाह फैलाकर केदारनाथ धाम पर बेवजह राजनीति कर रही है कांग्रेस- महाराज
    उत्तराखंड

    झूठी अफवाह फैलाकर केदारनाथ धाम पर बेवजह राजनीति कर रही है कांग्रेस- महाराज

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    आशा नौटियाल के समर्थन में कालीमठ, बेडुला, ब्यूंखी में नुक्कड़ सभा में महाराज का कांग्रेस पर हमला

    ऊखीमठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा पूरे विश्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा में प्रति वर्ष इजाफा हो रहा है। प्रदेश सरकार की मंशा है आने वाले वाले समय में यात्रा प्राधिकरण का गठन कर चारों धामों की यात्रा सहित अन्य धामों, कावड़ यात्रा, नन्दा देवी राजजात यात्रा, कार्तिक स्वामी यात्रा का संचालन यात्रा प्राधिकरण के अन्तर्गत हो जिससे हर वर्ग को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

    उक्त बात प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में कालीमठ, बेडुला और ब्यूंखी में आयोजित नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास के नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

    कैबिनेट मंत्री महाराज ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में क्षेत्रीय जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कालीमठ घाटी के कालीमठ, बेडूला, जग्गी बगवान, कुणजेठी, ब्यूखी सहित विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क करते हुए कहा कि यह क्षेत्र प्राचीन काल से आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पौराणिक आस्था का केन्द्र रहा है इसलिए इस माटी को भगवती काली की तपस्थली के रूप में जाना जाता है।

    महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय में निरन्तर वृद्धि हो रही है तथा आलवेदर रोड़ के निर्माण से चार धाम यात्रा में प्रति वर्ष इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है तथा वर्ष 2027 में रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने पर ऋर्षिकेश-सोनप्रयाग का सफर मात्र 6 घन्टे में तय किया जा सकेगा। महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना सहित दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष झूठी अफवाह फैला रहा है तथा केदारनाथ धाम पर बेवजह राजनीति करने पर तुला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए उपचुनाव की आचार संहिता के बाद पहल की जायेगी। इस अवसर पर बेडूला, जग्गी बगवान के ग्रामीणों ने काली शिला तक मोटर मार्ग निर्माण तथा जग्गी बगवान गाँव के अन्य तोकों को यातायात से जोड़ने तथा ब्यूखी के ग्रामीणों ने ब्यूखी गाँव को पर्यटन रूप में विकसित करने तथा कुणजेठी – ब्यूखी मोटर पर अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने की भी मांग की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने सतपाल महाराज का जगह जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत भी किया।

     

    इस मौके पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, पूर्व प्रमुख फते सिंह रावत, प्रधान प्रदीप राणा, दिव्या राणा, गजपाल सिंह राणा, सुदर्शन राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप राणा, राकेश राणा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, मण्डल महामंत्री दिनेश सत्कारी, राम सिंह रावत, शिव सिंह नेगी, रवीन्द्र राणा, मनोज नेगी, कुवर कनेरी, इन्द्र सिंह चौहान, कुवर सिंह राणा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version