Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»डीएम की कार्यशैली की मुरीद हुई दून की जनता, अंधेरा हुआ दूर, एक ही दिन में खरीदी 1500 नई लाइट
    उत्तराखंड

    डीएम की कार्यशैली की मुरीद हुई दून की जनता, अंधेरा हुआ दूर, एक ही दिन में खरीदी 1500 नई लाइट

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest
    स्ट्रीट लाइट मरम्मत को 4 जोन में बांटा शहर, 4 नोडल अधिकारी किए नामित, प्रतिदिन 400 लाइट ठीक करने का दिया लक्ष्य
    डीएम की चेतावनी, 48 घंटों के अन्तर्गत खराब स्ट्रीट लाईटों को नहीं किया ठीक तो लगेगा जुर्माना
    देहरादून। जिलाधिकारी/प्रशासक  सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून अंतर्गत स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए अभियान चलाकर लाईट ठीक कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर एक ही दिन में क्रय की गई 1500 नई लाईट। जिलाधिकारी ने ईईएसएल के अधिकारियों को रिपेयर के लिए गई 2800 लाईट तुरंत उपलब्ध कराने तथा खराब लाईटों को 48 घंटे में उपलब्ध कराने के संख्त निर्देश दिए।
    जिलाधिकारी ने टीमों को 400 स्ट्रीटलाईट प्रतिदिन ठीक करने का दिया लक्ष्य है, जिलाधिकारी स्वयं प्रत्येक सप्ताह स्ट्रीट लाईट मरम्मत कार्यों की मॉनिटिरिंग करेंगे। जिलाधिकारी ने शहर को 04 जोन में बांटते हुए प्रत्येक जोन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए।
    जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रतिदिन नगर निगम परिसर से वार्ड के लिए लाईट ठीक करने हेतु निकलने वाली टीमों के साथ ही सैक्टर ऑफिसर की भी उपस्थिति दर्ज की जाए।  जिलाधिकारी ने लाईट जल रहीं हैं या नहीं जांचने के लिए नाइट पेट्रोलिंग टीमों को भेजने के निर्देश दिए।
    जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कंपनी प्रतिदिन कम से कम 300 लाईट मरम्मत कर उपलब्ध कराएं, कम्पनी के प्रदर्शन के आधार पर ही आगे के कार्यों पर विचार किया जायेगा।  बताया गया की सर्वे के अनुसार लगभग 4 हजार लाईट खराब हैं, जिनमें से शिकायत 1 हजार की प्राप्त हुईं हैं। जिलाधिकारी ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर लाईट ठीक करवाने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि लाइट एवं उपकरण की कमी नहीं होने दी जाएगी।
    निर्देशित किया कि रिपेयर टीमों द्वारा प्रतिदिन लगभग 4 सौ खराब लाईट को बदला जाएगा, कम्पनी को निर्देशित किया कि खराब लाईटों को 48 घंटे के भीतर मरम्मत कर नगर निगम को उपलब्ध कराना होगा। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, यूसीएन गौरव भसीन, सहित ईईएसएल के आरएम उपस्थित रहे।
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version