Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: बाबा तरसेम हत्याकांड के आरोपी सरबजीत का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली
    Uncategorized

    उत्तराखंड: बाबा तरसेम हत्याकांड के आरोपी सरबजीत का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली

    adminBy adminMarch 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: बाबा तरसेम हत्याकांड के आरोपी सरबजीत का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी के पैरों में पुलिस ने गोली मार दी। ऊधमसिंह नगर पुलिस उसे (पंजाब) से गिरफ्तार कर ला रही थी। काशीपुर के पास टायर फटने से गाड़ी पलट गई। इस दौरान आरोपी एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागा और टीम पर फायर झोंक दिया। एक पुलिसकर्मी के बाजू को छूकर गोली निकल गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घुटनों में गोली लगने से सरबजीत घायल होकर गिर पड़ा।

    28 मार्च 2024 को हुए नानकमत्ता के बहुचर्चित तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में मुख्य शूटर सरबजीत सिंह फरार था। पुलिस ने मंगलवार की रात उसे तरनतारन से गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी मणिकांत मिश्र ने बताया कि रुद्रपुर लाते समय बुधवार रात करीब 10 बजे ढेला पुल और बांसखेड़ा के बीच गाड़ी का ट्यूबलेस टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

    आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर पुलिसकर्मी संजय कुमार की पिस्टल छीन ली और गाड़ी से कूदकर गेहूं के खेत में भाग खड़ा हुआ। इसके बाद उसने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिसकर्मी शुभम सैनी के बाएं हाथ के बाजू पर लग गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों घुटनों में गोली लगी। पुलिस उसे पकड़कर काशीपुर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार किया गया। मौके पर सीओ दीपक सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे। एसएसपी मणिकांत मिश्र, एसपी अभय प्रताप सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। गाड़ी पलटने से पुलिसकर्मी धनराज शाह के हाथ में, नानकमत्ता एसओ उमेश कुमार के सिर में चोट आई है। अन्य पुलिसकर्मियों को गुम चोट आई हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version