Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 5
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»हरिद्वार में होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहा वाहन पलटा, 11 साल के बच्चे की मौत
    Uncategorized

    हरिद्वार में होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहा वाहन पलटा, 11 साल के बच्चे की मौत

    adminBy adminMarch 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार में होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहा वाहन पलटा, 11 साल के बच्चे की मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम रानीमाजरा में होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलट गया, जिससे एक 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। शुक्रवार को पथरी क्षेत्र के रानीमाजरा गांव में दिनभर होली खेलने के बाद मेघराज अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए मैक्स वाहन में रवाना हुआ था। रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

    सूचना पर फेरूपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में सचिन कुमार के 11 साल के बेटे देव की मौत हो गई। जबकि, सचिन की पत्नी वंदना, रामनिवास की पत्नी पूजा, मेघराज की पत्नी भूमेश और रविंद्र का 13 साल का बेटा आदि व सोनू उर्फ आशीष घायल है। जिला अस्पताल से भूमेश और आदि को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

    इस हादसे के बाद रानीमाजरा गांव में मातम का माहौल है। मृतक देव के घर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और घायलों के इलाज में हरसंभव मदद की मांग की है। पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण होली खेलने के बाद रंग उतारने के लिए गंगा स्नान के लिए निकले थे, तभी रास्ते में वाहन पलटने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version