Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 5
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»कैबिनेट विस्तार…फेरबदल को लेकर फैसले की घड़ी करीब, महेंद्र भट्ट और बलूनी का बयान आया सामने
    Uncategorized

    कैबिनेट विस्तार…फेरबदल को लेकर फैसले की घड़ी करीब, महेंद्र भट्ट और बलूनी का बयान आया सामने

    adminBy adminMarch 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कैबिनेट विस्तार…फेरबदल को लेकर फैसले की घड़ी करीब, महेंद्र भट्ट और बलूनी का बयान आया सामने
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरुवार दोपहर उत्तरकाशी दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कुछ देर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। मुख्यमंत्री के इस दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की कसरत से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मंत्रिमंडल में रिक्त चार स्थानों को भरने के अलावा कुछ मंत्रियों को बदला भी जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट हाल में कह चुके हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द संभावित है। उत्तराखंड में राजनीतिक घटनाक्रम पिछले महीने संपन्न विधानसभा के बजट सत्र के बाद तेजी से घूमा है।

    पार्टी सूत्रों की मानें तो मौजूदा धामी कैबिनेट के तीन मंत्रियों पर तलवार लटकी हुई है, जिन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इसके अलावा चार नए विधायकों को धामी कैबिनेट में मंत्री बनाया जाएगा. फिलहाल जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उसके हिसाब से ये कहा जा सकता है कि देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले से धामी कैबिनेट में एक-एक मंत्री को शामिल किया जाएगा, जिसको लेकर बीजेपी संगठन स्तर पर कसरत चल रही है. बीते दिनों बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इशारों ही इशारों ने इस बात का जिक्र किया था कि कभी भी प्रदेश में कैबिनेट विस्तार हो सकता है.

    वहीँ सांसद अनिल बलूनी का यह कहना कि उन्होंने पार्टी फोरम पर मजबूती के साथ अपनी बात रख दी है, ये सारे इत्तेफाक किसी बड़े फैसले की ओर इशारा तो कर ही रहे हैं। सीएम का दिल्ली में रुकना और केंद्रीय नेताओं से उनकी प्रस्तावित मुलाकातों के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। चर्चा है कि मसला सिर्फ कैबिनेट विस्तार तक सीमित नहीं है। कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में अदला-बदली भी हो सकती है। बात सिर्फ नए कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना से ही नहीं जुड़ी है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version