Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 6
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»प्रणव सिंह की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी, विधायक उमेश कुमार के ऑफिस पर फिर हुई फायरिंग
    Uncategorized

    प्रणव सिंह की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी, विधायक उमेश कुमार के ऑफिस पर फिर हुई फायरिंग

    adminBy adminFebruary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा को हटाते हुए गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। जिला अस्पताल में भर्ती चैंपियन को बृहस्पतिवार को एंबुलेंस से पेशी पर ले जाया गया। इसके बाद वह व्हीलचेयर पर बैठकर कोर्ट में पहुंचे। कोर्ट ने फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। पेशी के बाद चैंपियन को वापस जिला अस्पताल भेज दिया गया।

    27 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सीजेएम कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया था। 15 फरवरी को जेल में खूनी दस्त की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वह जिला अस्पताल में ही भर्ती हैं। पिछले दिनों हत्या के प्रयास की धारा हटाकर प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया था। तब कोर्ट ने रिमांड नामंजूर कर दिया था। साथ ही विवेचना सीओ स्तर के अफसर से कराने के आदेश दिए थे। मामले की जांच सीओ रुड़की नरेंद्र पंत को सौंपी गई थी।

    वहीं रुड़की गंग नहर पटरी स्थित खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवासीय कार्यालय पर गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। जिससे मौके पर दहशत मच गई। फायरिंग करने के बाद आरोपित फरार हो गए। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। इस मामले में खानपुर विधायक के निजी सहायक जुबेर काजमी ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। गणतंत्र दिवस पर रुड़की में खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग और समर्थकों से मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार किया था।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version