Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 6
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»क्षेत्रवाद पर सियासत: अब मंत्री सुबोध उनियाल का बयान वायरल, कांग्रेस ने साधा निशाना
    Uncategorized

    क्षेत्रवाद पर सियासत: अब मंत्री सुबोध उनियाल का बयान वायरल, कांग्रेस ने साधा निशाना

    adminBy adminFebruary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    क्षेत्रवाद पर सियासत: अब मंत्री सुबोध उनियाल का बयान वायरल, कांग्रेस ने साधा निशाना
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ियों को लेकर सदन के अंदर दिए बयान और हरीश धामी के सदन के बाहर मैदानी लोगों के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद जमकर विरोध हुआ। वहीं अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक निकाय चुनाव के दौरान का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर‌ वायरल हो रहा है जिससे वो जमकर ट्रोल हो रहे में। इस वीडियो में सुबोध उनियाल खुद‌ को बिहार से आने की बात कह रहे हैं और अन्य लोगों को अन्य राज्यों से आने की बात कह रहे हैं जिस पर‌‌ उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड का इतिहास उठाकर देख लो‌ कोई‌ ना‌ कोई‌ अन्य राज्यों से आएं हैं। लेकिन उनके बयान को अब राजनैतिक मुद्दा बनाकर वायरल‌ किया जा रहा है। सुबोध उनियाल ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक के स्तर को देखते हुए ये फैसला लिया था कि अब उनके परिवार से राजनीति में कोई नहीं आएगा।

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बयान में सुबोध कह रहे हैं कि उनियाल लोग बिहार से आए हैं और कई अन्य जातियां राजस्थान, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों से उत्तराखंड में आई हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जनजातीय लोग ही उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। बाकी 700 से 800 साल पहले दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में आकर बस गए।

    सुबोध उनियाल के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि मंत्री सुबोध का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह ऋषिकेश नगर निगम में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के दौरान का है। इसमें सुबोध उनियाल कह रहे हैं कि राज्य में सभी लोग दूसरे राज्यों से आकर बसे हैं। गरिमा ने तंज किया कि विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन के अंदर जो कहा, अब पता चला कि उन्हें कहां से शिक्षा मिली है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आपके पुरखे बिहार के हैं तो आप वहां जाकर वहां के संसाधनों पर हक जमाएं और राजनीति भी वहीं जाकर करें। उन्होंने भाजपा नेताओं के बयानों को पहाड़ विरोधी मानसिकता करार दिया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version