Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड में 23 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश… निकाय चुनाव की वजह से लिया गया निर्णय
    Uncategorized

    उत्तराखंड में 23 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश… निकाय चुनाव की वजह से लिया गया निर्णय

    adminBy adminJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में 23 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश… निकाय चुनाव की वजह से लिया गया निर्णय
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में सरकार ने 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। दरअसल, उत्तराखंड में 23 जनवरी को नगर निकाय चुनावों के लिए मतदान होना है। राज्य के सभी निकायों में चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। गली- मोहल्लों में चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। प्रत्याशी एक-एक वोट पाने के लिए जोर लगा रहे हैं। शासन स्तर से भी चुनावों को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। निर्वाचन विभाग भी शत-प्रतिशत मतदान की कोशिशों में जुटा हुआ है। इसके लिए मतदाता जागरुकता से संबंधित कई कार्यक्रम भी चलाए गए। ताकि अधिकतम लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

    इसी को ध्यान में रखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 23 जनवरी को निकाय क्षेत्रों के सभी सरकारी कार्यालयों, निगमों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों, कारीगरों, मजदूरों का भी अवकाश घोषित किया गया है। उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में हजारों प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य में 30 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई थी। नगर निगम के लिए 103 नामांकन, पार्षद के लिए 2325 नामांकन, पालिकाध्यक्ष के लिए 284 नामांकन, सभासद के लिए 1922 नामांकन पत्र, अध्यक्ष नगर पंचायत के लिए 295 नामांकन, नगर पंचायत सदस्य के लिए 1567 नामांकन हुए हैं।

    सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, राज्य में 23 जनवरी को निकाय चुनाव होंगे। जिन निकायों में मतदान होगा, उनके अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थानों, अर्द्ध निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मियों, कारीगरों, मजदूरों के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले कोषागार व उपकोषागार भी बंद रहेंगे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version