Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»भीमताल बस हादसा: खाई में इधर-उधर छिटके पड़े थे यात्री… 30 यात्री थे सवार…चार की मौत
    Uncategorized

    भीमताल बस हादसा: खाई में इधर-उधर छिटके पड़े थे यात्री… 30 यात्री थे सवार…चार की मौत

    adminBy adminDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    भीमताल बस हादसा: खाई में इधर-उधर छिटके पड़े थे यात्री… 30 यात्री थे सवार…चार की मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भीमताल से आगे आमडाली के पास रोडवेज की बस पैराफिट से टकराकर जैसे ही खाई में गिरी तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस की छत अलग होते ही यात्री इधर-उधर छिटक कर गिरने लगे। कुछ लोग गाड़ी की सीटों के बीच में फंस गए। मंजर इतना दर्दनाक था कि मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग स्थिति को देखकर सहम गए। वहीं, हादसे का शिकार हुए कुछ यात्री खाई में बेसुध पड़े हुए थे और जिन्हें थोड़ी होश थी वे दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी हल्द्वानी के कठघरिया निवासी संजय भट्ट ने घटना का हाल सुनाया।

    बस में 30 यात्री सवार थे। जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बच्‍चा भी शामिल है। उत्‍तराखंड रोडवेज की ये बस हल्द्वानी डिपो की है। जो रोज सुबह हल्द्वानी से 7.30 बजे पिथौरागढ़ को निकलती है। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह छह बजे करीब पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को वापसी करते है। दोपहर करीब एक बजे भीमताल पार करते ही आमडाली के पास मोड़ पर एक कार को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पैरापिट को तोड़ते हुए 150 फुट गहरी खाई में गिर गई जिससे बस के परखचे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के क्षेत्रों के लोग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को रस्सी के सहारे सड़क तक पहुंचाया, लेकिन तब तक दंपति समेत चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

    हादसे में इनकी गई जान

    खड़क सिंह (55) पुत्र जय सिंह, निवासी खेला धारचूला

    गंगा धामी (48) पत्नी खड़क सिंह, निवासी खेला धारचूला

    सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू (58) पुत्र ललित सिंह, निवासी टिमटिया तेजम, पिथौरागढ़

    दक्ष पंत (6) पुत्र विनोद पंत, ग्राम सिमायल बेड़ीनाग हाल निवासी पिथौरागढ़

    मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि ‘भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।’

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version