Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»मसूरी, चकराता, हर्सिल में सीजन की दूसरी बर्फबारी, पर्यटक रोमांचित…बर्फ की आगोश में देवभूमि
    Uncategorized

    मसूरी, चकराता, हर्सिल में सीजन की दूसरी बर्फबारी, पर्यटक रोमांचित…बर्फ की आगोश में देवभूमि

    adminBy adminDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मसूरी, चकराता, हर्सिल में सीजन की दूसरी बर्फबारी, पर्यटक रोमांचित…बर्फ की आगोश में देवभूमि
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के मसूरी, चकराता, हर्सिल में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई, जिसे देख पर्यटक रोमांचित हुए। क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई थी। सोमवार दोपहर 12 बजे चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्र लोहारी, लोखंडी, मोईला, देवबन, कोटी कनासर क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हुई। बर्फबारी रुक- रुक कर लगातार जारी है। फिलहाल एक इंच बर्फ जमी है।

    वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी तो निचले इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। धाम सहित आसपास के क्षेत्र में एक घंटे से बर्फबारी जारी है। जबकि तहसील क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। बारिश बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, जिसके चलते आज लोग सुबह से ही घरों में दुबके हुए हैं। जबकि व्यापारी लोग अगेठी के सहारे बैठे हुए हैं। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में बर्फबारी हुई।

    चमोली जिले में भी मौसम ने करवट बदली है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नीती और माणा घाटी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से निचले क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। नीती घाटी में नदी, नाले, झरने जम गए हैं। दोपहर बाद निचली चोटियों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। पर्यटक बर्फ में घूमकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। अगर मौसम ऐसा ही बना रहा तो शाम तक चकराता में भी अच्छी बर्फबारी देखने को मिल सकती है।चकराता घूमने आए पर्यटक ने भी लोखंडी का रुख किया जहां पर लाइव बर्फबारी में आसमान से गिरती चांदी सी चमकती बर्फ का लुत्फ उठाया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version