Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»अब आपको मंजिल तक पहुंचाएगी महिला सारथी… राजधानी देहरादून से की जायेगी नयी शुरुआत
    Uncategorized

    अब आपको मंजिल तक पहुंचाएगी महिला सारथी… राजधानी देहरादून से की जायेगी नयी शुरुआत

    adminBy adminDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अब आपको मंजिल तक पहुंचाएगी महिला सारथी… राजधानी देहरादून से की जायेगी नयी शुरुआत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड की सड़कों पर जल्द ही महिला चालकों की नई भूमिका देखने को मिलेगी. राज्य सरकार की महिला सारथी परियोजना के तहत महिलाएं अब ओला-उबर जैसी सेवाओं के जरिए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का पायलट प्रोजेक्ट देहरादून जिले में जल्द शुरू होने जा रहा है.महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने इस परियोजना को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि योजना के तहत विशेष रूप से उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा या परित्यक्ता हैं.

    महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की इस योजना मे परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग प्रशिक्षण और लाइसेंस दिए जाएंगे. योजना के तहत महिलाओं को वाहन खरीदने या संचालन के लिए कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा. इन वाहनों की व्यवस्था सीएसआर फंड और निर्भया योजना के फंड के जरिए की जाएगी. जिसके तहत ज़रुरतमंद महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा.

    इस सेवा के लिए एक ख़ास तरह का मोबाइल एप्लिकेशन बनाया जाएगा, जो यूजर फ्रेंडली होगा और ओला-उबर की तर्ज पर काम करेगा. इसके अलावा, वाहनों में सुरक्षा के लिए जीपीएस ट्रैकिंग होगी, जिससे महिला चालकों और सवारियों की लोकेशन पर निगरानी रखी जा सके. महिला चालकों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहनों में विशेष सुरक्षा फीचर्स जोड़े जाएंगे. इस योजना के लिए देहरादून में पहले ही महिलाओं को ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. इसके बाद पुलिस और परिवहन विभाग के साथ मिलकर प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा.

    महिला सारथी परियोजना के जरिए राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. यह पहल महिलाओं को न केवल रोजगार के अवसर देगी, बल्कि उन्हें सुरक्षित परिवहन सेवाओं का हिस्सा भी बनाएगी. यह योजना उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी और जल्द ही इसे अन्य जिलों में भी लागू करने की योजना है.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version