Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»जनरल विपिन रावत की कैसे हुई मौत, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के वक्त क्या हुआ? ताजा रिपोर्ट में खुला राज
    Uncategorized

    जनरल विपिन रावत की कैसे हुई मौत, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के वक्त क्या हुआ? ताजा रिपोर्ट में खुला राज

    adminBy adminDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    जनरल विपिन रावत की कैसे हुई मौत, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के वक्त क्या हुआ? ताजा रिपोर्ट में खुला राज
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की जिस हेलिकॉप्टर क्रैश में मृत्यु हुई थी, उसे लेकर रक्षा मंत्रालय की स्थायी समिति ने एक रिपोर्ट पेश की है। इसके मुताबिक, 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में Mi-17 V5 चॉपर क्रैश ‘ह्यूमन एरर’ के चलते हुआ था। 18वीं लोकसभा की स्थायी समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2017 से 2022 के दौरान भारतीय वायु सेना की कुल 34 दुर्घटनाएं हुईं। वित्तीय वर्ष 2021-2022 के दौरान नौ दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें से 8 दिसंबर 2021 की दुर्घटना “ह्यूमन एरर (एयरक्रू)” के कारण हुई थी।

    हादसे में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 12 लोगों की जान गई थी। जनवरी 2022 में तीनों सेनाओं की संयुक्त जांच यानी ट्राई-सर्विसेज कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बकी शुरुआती रिपोर्ट में भी यही कहा गया था कि हेलिकॉप्टर पायलट की चूक की वजह से क्रैश हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में किसी तरह का टेक्निकल फॉल्ट, साजिश या लापरवाही नहीं थी। इसके मुताबिक मौसम में अचानक बदलाव और बादलों के आ जाने की वजह से पायलट गलती से पहाड़ियों से टकरा गया।

    हेलिकॉप्टर क्रैश को लेकर एक चश्मदीद ने बताया था कि हेलिकॉप्टर तेजी से पेड़ों पर गिरा था। इसके बाद उसमें आग लग गई। एक और चश्मदीद का कहना था कि उसने जलते हुए लोगों को गिरते देखा था। घटना के एक चश्मदीद कृष्णास्वामी ने बताया था- ‘मैं अपने घर में था। तभी एक तेज आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। यह एक के बाद एक दो पेड़ों से टकराया। इसके बाद उसमें आग लग गई। CDS बिपिन रावत का जो हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ उसे ‘मास्टर ग्रीन’ कैटेगरी का क्रू उड़ा रहा था। हेलिकॉप्टर को उड़ाने वाला पायलट और उसका पूरा क्रू अच्छी तरह से ट्रेन्ड था। वह ‘मास्टर ग्रीन’ कैटेगरी का था। तीनों सेनाओं के हेलिकॉप्टर बेड़े और परिवहन विमान के बेस्ट पायलटों को मास्टर ग्रीन कैटेगरी दी जाती है, क्योंकि वे कम विजिबिलिटी में भी प्लेन को लैंड या टेक ऑफ करने में माहिर होते हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version