Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में मदद करेगी सरकार… देगी 50 हजार रूपये
    Uncategorized

    उत्तराखंड: पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में मदद करेगी सरकार… देगी 50 हजार रूपये

    adminBy adminDecember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भविष्य में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की बेटियों की शादी में सरकार 50,000 रुपये की मदद करेगी। इसके अलावा रिटायर होने वाले पीआरडी जवानों के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए एक केंद्र भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह घोषणाएं बुधवार को युवा कल्याण निदेशालय मैदान ननूरखेड़ा में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस की रैतिक परेड में खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने की । इसके पहले उन्होंने रैतिक परेड का निरीक्षण किया और विभागीय मंत्री के तौर पर परेड की सलामी ली।

    रैतिक परेड के आयोजन में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सबसे पहले खुले वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया । इसके बाद परेड ने मंच के सामने तेज चाल चलते हुए कैबिनेट मंत्री को सलामी दी । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले प्रांतीय रक्षक दल का स्थापना दिवस नियमित रूप से नहीं मनाया जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने 2022 से यह तय किया कि हर साल स्थापना दिवस मनाया जाएगा । उन्होंने मंच से ही स्थापना दिवस के आयोजन हर जिले में करने के निर्देश में विभाग के अधिकारियों को दिए । उन्होंने कहा कि चाहे चुनाव हो या चार धाम यात्रा, या फिर कहीं कानून व्यवस्था की समस्या हो, हर जगह पीआरडी के जवानों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई और राज्य के लिए अपना योगदान किया है । आगामी साल राज्य का रजत जयंती स्थापना वर्ष है और इसमें भी पीआरडी जवानों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी । उन्होंने कहा कि सरकार ने पीआरडी जवानों के हित में वे फैसले किए जिनकी लंबे समय से मांग की जा रही थी । एक्ट में संशोधन करके हमारी सरकार ने सेवा की आयु सीमा 18 से 60 वर्ष कर दी।

    मानदेय भी बढ़कर 650 रुपए प्रतिदिन किया गया है। मंत्री ने कहा कि मानदेय में 2027 से पहले फिर बढ़ोतरी होगी यह लगभग निश्चित है । मंत्री ने कहा कि महिला पीआरडी जवानों को प्रसूति अवकाश नहीं मिलता था और लंबे समय से चल रही यह मांग भी सरकार ने एक्ट में संशोधन करके पूरी कर दी है । अब महिला जवानों को 180 दिन का प्रसूति अवकाश मिलेगा और इस दौरान कोई वेतन कटौती भी नहीं होगी ‌। उन्होंने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों के परिवारों के हर सुख दुख में उनके साथ खड़ी है और इसीलिए यह फैसला किया गया है कि पीआरडी जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में सरकार 50,000 रुपए की मदद देगी ।

    इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न घटनाओं में मृतकों के के आश्रितों और घायल हुए पीआरडी जवानों को 1.5 लाख रुपये तक के चेक भी प्रदान किए, इस मद में कुल 15 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गयी। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि पीआरडी जवानों के लिए विभागीय मंत्री रेखा आर्य का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी वे जवानों के हित में बड़े निर्णय करेंगी। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने संशोधित एक्ट में पीआरडी जवानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा की।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version