Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, लौटाए जाएंगे 103 करोड़; इन लोगों को मिलेगी छूट
    Uncategorized

    उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, लौटाए जाएंगे 103 करोड़; इन लोगों को मिलेगी छूट

    adminBy adminDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, लौटाए जाएंगे 103 करोड़; इन लोगों को मिलेगी छूट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम ने फिर राहत दी है। दिसंबर के बिल में भी निगम औसत 85 पैसे प्रति यूनिट की छूट देने जा रहा है। बाजार से सस्ती दरों पर बिजली खरीद के चलते फ्यूल एंड पावर पर्चेज कास्ट एडजेस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत इस माह 103 करोड़ रुपये से अधिक उपभोक्ताओं को लौटाए जाएंगे। इस वर्ष पहले भी ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं को इस प्रकार की राहत दे चुका है।

    ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ विनियमों के अनुसार यदि ऊर्जा निगम की मासिक विद्युत क्रय लागत अनुमोदित विद्युत क्रय लागत से अधिक होती है तो उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में एफपीपीसीए मद में चार्ज किया जाता है। इसके विपरीत यदि मासिक विद्युत क्रय लागत अनुमोदित विद्युत क्रय लागत से कम होती है तो उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में वापस किया जाता है।

    अप्रैल से अक्तूबर के बीच औसत बिजली खरीद की लागत 4.69 रुपये प्रति यूनिट रही है। यूपीसीएल ने जुलाई में 39.06 करोड़ की बचत से उपभोक्ताओं को 30 पैसे प्रति यूनिट, अगस्त में 67.10 करोड़ बचत से 52 पैसे प्रति यूनिट, सितंबर में 28.88 करोड़ बचत से 23 पैसे प्रति यूनिट, अक्तूबर में 84.19 करोड़ बचत से 70 पैसे प्रति यूनिट और नवंबर में 104.49 करोड़ की बचत कर उपभोक्ताओं को औसत 88 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी है।

    किसे कितनी छूट मिलेगी

    उपभोक्ता              प्रति यूनिट छूट

    घरेलू                       25 से 68 पैसे

    अघरेलू                      98 पैसे

    गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी            92 पैसे

    प्राइवेट ट्यूबवेल      30 पैसे

    कृषि गतिविधियां     42 पैसे

    एलटी इंडस्ट्री         91 पैसे

    एचटी इंडस्ट्री         91 पैसे

    मिक्स लोड            85 पैसे

    रेलवे ट्रैक्शन            85 पैसे

    ईवी चार्जिंग स्टेशन           81 पैसे

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version