Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें खेलों की मेजबानी करेगा… आईओए ने लगाई मुहर
    Uncategorized

    राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें खेलों की मेजबानी करेगा… आईओए ने लगाई मुहर

    adminBy adminDecember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें खेलों की मेजबानी करेगा…  आईओए ने लगाई मुहर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इनके आयोजन पर अंतिम मुहर लगा दी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ का खेलों की तारीख फाइनल होने से संबंधित पत्र विभाग को मिल गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इन तिथियों की संस्तुति की थी। राष्ट्रीय खेलों के इस 38वें सत्र में 32 मुख्य और चार प्रदर्शनी खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें योगासन और मल्लखंभ भी शामिल हैं।

    आपको बता दें कि भारतीय ओलंपिक संघ ने उत्तराखंड खेल विभाग को लेटर जारी कर खेल आगे बढ़ाने के लिए कहा था। जिसके बाद उत्तराखंड खेल विभाग द्वारा वक्त पर राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का आग्रह किया था। आज भारतीय ओलंपिक संघ ने 28 जनवरी 2025 से 24 फरवरी तक राष्ट्रीय खेल आयोजित होने की घोषणा कर दी है। संघ के इस फैसले पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुशी ज़ाहिर की है और कहा है कि यह उनकी तैयारियों पर मुहर लगने जैसा है। शेड्यूल घोषित होने के बाद रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड पहले से ही इन तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी कर रहा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी इन्हीं तिथियों की संस्तुति की गई थी। रेखा आर्या ने कहा कि तैयारियों को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है,ये आयोजन ऐतिहासिक होने वाला है।

    उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये उनके लिए शानदार मौका है। अपने घरेलू मैदान पर वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकते हैं। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों की तैयारी जोर-शोर से जारी है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी इस बार राज्य को पदक तालिका की अग्रिम पंक्ति में स्थान दिलाएंगे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version