Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»PM आज लॉन्च करेंगे 70 से ऊपर के बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रदेश के 6 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
    Uncategorized

    PM आज लॉन्च करेंगे 70 से ऊपर के बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रदेश के 6 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

    adminBy adminOctober 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    PM आज लॉन्च करेंगे 70 से ऊपर के बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रदेश के 6 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अब 70 साल और इससे ज्यादा उम्र के सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इसकी शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत हर साल 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कराया जा सकता है। इस योजना में मुफ्त इलाज के लिए कोई शर्त नहीं रहेगी। इनकम, पेंशन, बैंक बैलेंस, जमीन या पुरानी बीमारियों के आधार पर किसी बुजुर्ग को इस योजना के दायरे से बाहर नहीं किया जाएगा। देश में 70 साल से ज्यादा उम्र के करीब 6 करोड़ लोगों को इसका फायदा होगा। अभी 35 करोड़ से ज्यादा लोग आयुष्मान योजना का फायदा उठा रहे हैं। इस घोषणा के बाद इनकी संख्या करीब 40 करोड़ हो जाएगी। यानी ये लोग प्राइवेट हॉस्पिटल में जाकर 5 लाख रुपए तक का इलाज फ्री में करा सकते हैं। इनके इलाज का पैसा सरकार देती है।

    इस योजना में पुरानी बीमारियां भी कवर होती हैं। किसी बीमारी में अस्पताल में एडमिट होने से पहले और बाद के खर्च इसमें कवर होते हैं। इसके अलावा सभी मेडिकल जांच, ऑपरेशन और दवाइयों का खर्च भी इसमें शामिल है। केंद्र ने 2017 में योजना की शुरुआत की थी आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी बीमा योजना है, जो देश के सबसे गरीब 40 प्रतिशत लोगों को हर साल 5 लाख रुपए तक की मुफ्त इलाज की सुविधा देती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के तहत केंद्र सरकार ने यह योजना साल 2017 में शुरू की थी। हालांकि, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्य इस योजना को मानने से इनकार कर रहे हैं और राज्य में खुद अपनी योजना चला रहे हैं।

    उत्तराखंड में भी 70 साल से ऊपर के छह लाख बुजुर्गों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा के लिए सभी बुजुर्गों का नये सिरे से कार्ड बनेगा। जो आयुष्मान योजना से अलग होगा। अभी तक प्रदेश सरकार आयुष्मान योजना के तहत 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही थी। लेकिन अब केंद्र सरकार की ओर से इलाज का खर्चा उठाने से प्रदेश सरकार पर आर्थिक बोझ कम होगा। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक वाईएस टोलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद ही केंद्र सरकार के दिशानिर्देश पर बुजुर्गों के लिए अलग से कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान योजना में पूरे परिवार को सालाना पांच लाख का मुफ्त इलाज दिया जाता है। लेकिन 70 साल से अधिक आयु के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को पांच लाख का इलाज की सुविधा होगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version