Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: 53 हजार दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए बड़ी राहत, दिवाली से पहले मिलेगा पूरा बकाया
    Uncategorized

    उत्तराखंड: 53 हजार दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए बड़ी राहत, दिवाली से पहले मिलेगा पूरा बकाया

    adminBy adminOctober 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: 53 हजार दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए बड़ी राहत, दिवाली से पहले मिलेगा पूरा बकाया
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दीपावली से पहले सरकार राज्य के लगभग 53 हजार दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध मूल्य और प्रोत्साहन राशि के लंबित 18.39 करोड़ रुपये की धनराशि का भुगतान कर देगी। पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोमवार को सचिवालय के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस राशि में दुग्ध मूल्य का 12.50 करोड़ और दुग्ध प्रोत्साहन राशि का 5.89 करोड़ रुपये का भुगतान शामिल है। सरकार दुग्ध उत्पादकों को चार रुपये प्रति लीटर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि देती है। यह घोषणा विस की केदारनाथ सीट के उपचुनाव को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिले में प्रभावी नहीं होगी।

    कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कहा कि डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत आंचल ब्रांड के दूध व दुग्ध उत्पादों के प्रति विश्वास बढ़ा है। सरकार ने पिछले ढाई साल में दूध के दाम को आठ से 11 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाया है, जबकि पूर्व में यह बढ़ोतरी एक से सवा रुपये के बीच होती थी। दुग्ध उत्पादक अब आंचल के जरिये दुग्ध की बिक्री को प्रोत्साहित हो रहे हैं। आज बाजार में आंचल के लगभग 23 उत्पाद हैं। दुग्ध संघों का सालाना टर्न ओवर दो साल में 20.94 करोड़ रुपये से बढ़कर 43.78 करोड़ पहुंच गया है। लाभांश भी 2.71 करोड़ से बढ़कर 7.23 करोड़ हो गया है।

    उन्होंने बताया कि आंचल के कई नए उत्पाद बाजार में लांच किए गए हैं। आंचल की मिठाई को भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस बार एक करोड़ की मिठाई की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आंचल के सभी उत्पाद मिलावट से परे हैं। इनमें पूरी तरह शुद्धता है। आंचल के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए इस बार देहरादून, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, चंपावत व चमोली जिलों में दीपावली मेलों का आयेाजन किया जा रहा है। गंगा गाय योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की परिस्थितियों और किसानों की मांग के अनुरूप योजना में गाय व भैंस खरीदने के मानकों में बदलाव किए गए हैं। चारे पर भी सब्सिडी 50 से बढ़ाकर 75 प्रतिशत की गई है। भूसे पर भी 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version