Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस का टायर हवा में लटका, टला बड़ा हादसा…
    Uncategorized

    गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस का टायर हवा में लटका, टला बड़ा हादसा…

    adminBy adminOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस का टायर हवा में लटका, टला बड़ा हादसा…
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल के समीप सड़क का पुस्ता टूटने के कारण यात्रियों से भरी बस का एक टायर हवा में लटक गया। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों सहम गये। सूचना की जानकारी मिलने पर हर्षिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क पर निकालकर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेज दिया। हर्षिल थानाध्यक्ष जगत सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को घनसाली टिहरी गढ़वाल के यात्रियों से भरी बस गंगोत्री से झाला की ओर जा रही थी। नेलांगना के समीप सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के लिए चालक ने बस को पीछे किया। बस के पीछे होते ही उसके आगे के टायर के नीचे हाईवे पर बना पुस्ता टूटते ही वह हवा में झूल गया। अचानक हुई इस घटना से सभी यात्री घबरा गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद सेना की क्रेन बुलाकर बस को सड़क पर लाकर सभी यात्रियों को उसमें बिठाकर रवाना किया गया।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि बस में 40 यात्री सवार थे, यह सभी लोग घनसाली क्षेत्र के गांव से अपने देवडोली के साथ गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए आए थे। घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, सभी लोग सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version