Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»रुड़की में स्कूल के चौकीदार को डंडे से पीट-पीटकर हत्याी, नकाबपोश ने उतारा मौत के घाट
    Uncategorized

    रुड़की में स्कूल के चौकीदार को डंडे से पीट-पीटकर हत्याी, नकाबपोश ने उतारा मौत के घाट

    adminBy adminOctober 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रुड़की में स्कूल के चौकीदार को डंडे से पीट-पीटकर हत्याी, नकाबपोश ने उतारा मौत के घाट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रुड़की के झबरेड़ा के इकबालपुर के पास स्थित हेरिटेज पब्लिक स्कूल में शनिवार की रात को चौकीदार पर नकाबपोश ने हमला कर दिया। हमलावर ने उसे डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। झबरेड़ा थाना इकबालपुर के पास हेरिटेज पब्लिक स्कूल है। इस स्कूल में इकबाल (70) पुत्र युसूफ निवासी अकबरपुर फाजिलपुर थाना झबरेड़ा चौकीदार के पद पर तैनात था। शनिवार की रात को वह डंडा लेकर स्कूल में पहरेदारी कर रहा था।

    तभी रात को एक नकाबपोश स्कूल में दाखिल होता है। वह पीछे से चौकीदार को लात मारकर नीचे गिरा देता है। इसके बाद वह चौकीदार का डंडा छीनकर ताबड़तोड़ 10 से 15 वार कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपी उन्हें घायल हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के कुछ देर बाद इकबाल का बेटा खाना देने पहुंचा तो उसने पिता को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन आनन फानन में घायल को सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इकबाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    इसके बाद परिजन शव लेकर वापस गांव आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, यह पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये हत्यारोपी की तलाश कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ, मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हत्यारोपी की तलाश की जार रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। तहरीर के आधार पर केस भी दर्ज किया जा रहा है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version