Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड में गर्मी से झुलसे लोग… सूरज ने किया बेहाल, सितम्बर माह में टूटा 50 साल का रिकॉर्ड
    Uncategorized

    उत्तराखंड में गर्मी से झुलसे लोग… सूरज ने किया बेहाल, सितम्बर माह में टूटा 50 साल का रिकॉर्ड

    adminBy adminSeptember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में गर्मी से झुलसे लोग… सूरज ने किया बेहाल, सितम्बर माह में टूटा 50 साल का रिकॉर्ड
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    इस साल मई-जून की प्रचंड गर्मी ने मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को खूब परेशान किया। अब मानसून के अंतिम चरण में भी गर्मी का सितम कम नहीं हो रहा है। चटक धूप के चलते सितंबर में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। सोमवार को तो धरती ऐसी तपी कि 49 साल का रिकॉर्ड टूट गया। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री इजाफे के साथ 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह हाल सिर्फ देहरादून का नहीं बल्कि प्रदेश भर का रहा। इससे पहले साल 1974 में चार सितंबर को दून का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है।

    मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। जबकि, बुधवार को कुमाऊं में तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। सितंबर में आमतौर पर मैदानी इलाकों में भी रात के समय एसी बंद कर दिए जाते थे। लेकिन अचानक बढ़ी गर्मी के चलते सितंबर में दिन के साथ रात के समय में भी एसी चलाने पड़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में बीते तीन-चार दिनों से मानसून कमजोर हुआ है। इसके चलते आसमान साफ है और बादल न होने की वजह से तापमान में इजाफा हुआ है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ है। उत्तर-पश्चिम हवाओं का दौर भी बंद है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 25-26 सितंबर को पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। जिससे राहत मिलने के आसार है। रही बात मानसून की विदाई का तो सितंबर के बाद ही उत्तराखंड से मानसून की विदाई होगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version