Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»हरिद्वार: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़… एक बदमाश ढेर, दूसरा भागने में रहा सफल
    Uncategorized

    हरिद्वार: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़… एक बदमाश ढेर, दूसरा भागने में रहा सफल

    adminBy adminSeptember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़… एक बदमाश ढेर, दूसरा भागने में रहा सफल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    धर्मनगरी हरिद्वार ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड के बाद पुलिस एक्शन मोड पर है. वहीं बीती देर रात बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई. बताया जा रहा है कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाशों को रुकने का इशारा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा.घायल बदमाश को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि मारे गए बदमाश की शक्ल श्रीबालाजी ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती डालने वाले एक बदमाश से मिलती-जुलती है.

    पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात की है। जब पुलिस टीम बहादराबाद क्षेत्र में भेल तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए, दोनों को रोकने के लिए पुलिस टीम जैसे ही आगे बढ़ी वैसे ही बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया और धनौरी की तरफ भाग निकले। सूचना मिलते ही बहादराबाद, रानीपुर, ज्वालापुर सहित कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और सीआईयू की टीम ने बदमाशों का पीछा किया। बहादराबाद से धनौरी जाते हुए फिर से बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के चेस्ट व अन्य जगह गोली जा लगी और वह नीचे गिर गया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

    पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फरार की तलाश में एक टीम ने देर रात तक तलाशी अभियान चलाया। जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर नताशा सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version