Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड IPS Transfer: पांच जिलों के कप्तान बदले; आइपीएस अभिनव कुमार को मिली यह जिम्मेदारी
    Uncategorized

    उत्तराखंड IPS Transfer: पांच जिलों के कप्तान बदले; आइपीएस अभिनव कुमार को मिली यह जिम्मेदारी

    adminBy adminSeptember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड IPS Transfer: पांच जिलों के कप्तान बदले; आइपीएस अभिनव कुमार को मिली यह जिम्मेदारी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को जिलाधिकारियों के तबादले के बाद गुरुवार को पांच जिलों के पुलिस कप्तान भी बदल दिए। इस कड़ी में ऊधम सिंह नगर व टिहरी समेत पांच जिलों के नए पुलिस कप्तान बनाए गए हैं। साथ ही प्रभारी पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइपीएस अभिनव कुमार का मूल पद अपर पुलिस महानिदेशक का है। इस कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक कानून-व्यवस्था का पदभार देख रहे अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान को अभिसूचना का जिम्मा सौंपा गया है।

    सरकार ने प्रदेश में बढ़ रही अपराध की घटनाओं के दृष्टिगत अब पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक में 15 आइपीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। सचिव गृह शैलेश बगोली द्वारा जारी आदेश के अनुसार आपीएस मणिकांत मिश्र को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर का पदभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी देख रहे मंजूनाथ टीसी को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय के पद पर तैनाती दी गई है। आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया है। अब तक यह जिम्मेदारी देख रहे नवनीत सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के पद पर भेजा गया है। अमित श्रीवास्ताव को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी का दायित्व दिया गया है।

    अक्षय प्रह्लाद कोंडे को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग बनाया गया है तो चंद्रशेखर घोड़के को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने नीरू गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी व एटीसी की कमान सौंपी है। मुख्तार मोहसिन को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस का जिम्मा दिया गया है। अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक तथा निदेशक यातायात व चारधाम यात्रा प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्वेता चौबे को सेनानायक आइआरबी द्वितीय की कमान दी गई है। अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है। वहीं, शासन ने पुलिस अपराध की घटनाओं पर नजर रखने के लिए विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध, पुलिस मुख्यालय का दायित्व सौंपा है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version