Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आम श्रद्धालुओं के साथ ही घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही के लिए भी हुआ शुरू
    Uncategorized

    गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आम श्रद्धालुओं के साथ ही घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही के लिए भी हुआ शुरू

    adminBy adminAugust 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आम श्रद्धालुओं के साथ ही घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही के लिए भी हुआ शुरू
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    केदारनाथ यात्रा मार्ग 31 जुलाई को अतिवृष्टि के चलते बंद हो गया था. अब इस पैदल मार्ग को घोड़े- खच्चरों के लिए 26 दिनों के भीतर खोल दिया गया है. यात्रा मार्ग पर घोड़े- खच्चरों की आवाजाही के साथ ही राशन एवं अन्य अनिवार्य सामग्री की आपूर्ति भी शुरू हो गई है. केदारनाथ पैदल मार्ग को जिला प्रशासन एवं मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद दुरुस्त कर लिया है. 26 दिन बाद ही इस पैदल मार्ग से घोड़े खच्चरों का केदारनाथ पहुंचना शुरू हो गया है. बता दें 31 जुलाई की रात केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई त्रासदी के कारण जगह-जगह ध्वस्त हो गया था. जिसके बाद सबसे पहली प्राथमिकता के तहत पैदल मार्ग से तीर्थ यात्राओं को सुरक्षित निकाला गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी और डीएम सौरभ गहरवार के नेतृत्व में चले रेस्क्यू अभियान में हजारों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता को हेली सेवा के साथ पैदल आवाजाही से उनकी जान को बचाया गया.

    इसके बाद प्रशासन की ओर से पैदल मार्ग को तेजी के साथ दुरुस्त करने की चुनौती थी. इस चुनौती को भी जिला प्रशासन ने पार पा लिया. मार्ग को घोड़ा खच्चर संचालन के लिए भी दुरुस्त कर लिया गया है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया आपदा से 19 किलोमीटर पैदल मार्ग 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त हुआ था. जिलाधिकारी के निर्देशन एवं निगरानी में तेजी से काम होने के चलते पैदल मार्ग के बाद घोड़े खच्चरों की आवाजाही भी शुरू हो गई है. जिला प्रशासन जल्द से जल्द पैदल मार्ग को और अधिक दुरुस्त करने पर काम कर रहा है. पैदल मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में लोनिवि गुप्तकाशी के मजदूर मार्ग का ट्रीटमेंट करने में लगे हुए हैं. इसके अलावा सोनप्रयाग – गौरीकुंड राजमार्ग पर भी काम चल रहा है. यहां भी जल्द ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version