Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»जम्मू कश्मीर चुनाव: कांग्रेस के नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन पर सीएम धामी का वार, राहुल गांधी से पूछे 10 सवाल
    Uncategorized

    जम्मू कश्मीर चुनाव: कांग्रेस के नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन पर सीएम धामी का वार, राहुल गांधी से पूछे 10 सवाल

    adminBy adminAugust 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    जम्मू कश्मीर चुनाव: कांग्रेस के नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन पर सीएम धामी का वार, राहुल गांधी से पूछे 10 सवाल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन पर भाजपा ने जमकर प्रहार किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने पिछले 10 दशकों तक देश की सुरक्षा,एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ किया है। अब फिर जम्मू कश्मीर के चुनाव से पहले सत्ता के लालच में कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन किया है। सीएम ने कहा यह वही कांग्रेस है जिसने 3 दशकों तक जम्मू कश्मीर को पीछे धकेलने का काम किया। जम्मू कश्मीर में आतंकवाद,अलगाववाद और जिहाद जैसे बड़े मुद्दे पैदा किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गठबंधन से कांग्रेस के मंसूबे सबके सामने जाहिर हो गए हैं। कि वह जम्मू कश्मीर को बर्बाद करने वाले लोगों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

    सीएम ने कांग्रेस से गठबंधन पर सवाल पूछे है —

    मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू कश्मीर में फिर से अलग झंडे के वादे का समर्थन करती है।

    क्या राहुल गांधी और कांग्रेस फिर वहा धारा 370 को लागू करने का समर्थन करती है?

    क्या आर्टिकल 35A को वापस लाकर जम्मू कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद में धकेलने का समर्थन करती है?

    क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है?

    क्या कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के साथ फिर से व्यापार शुरू करने के नेशनल कांफ्रेंस के निर्णय से सहमत है…क्या कांग्रेस ‘एलओसी ट्रेड’ शुरू करने के नेशनल कांफ्रेंस के फैसले का समर्थन करती है ? जिससे सीमा पार आतंकवाद और उसके तंत्र को बढ़ावा मिलेगा।

    क्या कांग्रेस,नेशनल कॉन्फ्रेंस के दलितों, गुज्जरों और पहाड़ी समुदायों को आरक्षण से वंचित करने के देशद्रोही एजेंडे के साथ खड़ी है?

    क्या कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा किए जा रहे वादे जम्मू-कश्मीर में शंकराचार्य हिल और हरि हिल जैसे प्रमुख स्थानों का नाम बदलकर इस्लामिक अर्थ वाले नामों को रखने का समर्थन करती है?

    इधर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की ओर से जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ हुए गठबंधन पर उठाए गए सवाल पर पीडीपी और भाजपा गठबंधन की याद दिलाई है. उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह से सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पीडीपी के साथ हुए अपने गठबंधन पर कुछ कहेंगे. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का समर्थन करने वाली पीडीपी की पोल खुल गई थी और 370 हटाने और आतंकवाद को खत्म करने की बात करने वाली भाजपा ने इसी पीडीपी के साथ गठबंधन किया था. माहरा ने कहा कि हाल ही में जम्मू कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए पांच सैनिकों समेत कैप्टन दीपक शहीद हो गए. ऐसे में मुख्यमंत्री इस पर कुछ बोलेंगे क्योंकि शहीद सैनिक इसी राज्य के रहने वाले थे.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version