Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून में पकड़ा गया फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर…. अमेरिका और कनाडा के लोगों से हो रही थी ठगी
    Uncategorized

    देहरादून में पकड़ा गया फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर…. अमेरिका और कनाडा के लोगों से हो रही थी ठगी

    adminBy adminAugust 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून में पकड़ा गया फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर…. अमेरिका और कनाडा के लोगों से हो रही थी ठगी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राजधानी देहरादून में पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे कॉल सेंटर पर कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड के एक गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि 50 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार लोग खुद को इंटरनेशनल एंटी हैकिंग विभाग का अधिकारी बताकर विदेशी लोगों से ठगी करते थे। ठगी के लिए यूएसए और कनाडा के लोगों को टारगेट करते थे। कॉल सेंटर में गिरोह ने बड़ा सेटअप बनाया था। पुलिस ने काफी संख्या में लैपटॉप के साथ ही कई उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। इनके खातों से विदेशी खातों में ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। गिरोह के पर्दाफाश पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम की घोषणा की गई है।

    पुलिस ने मौके से इस गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. देहरादून पुलिस की गिरफ्त में आए सभी आरोपी महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और बिहार के है. पुलिस के मुताबिक उनकी टीम ने मौके से 81 लैपटॉप, 42 मोबाइल फोन, 29 डेस्कटॉप, पांच वाई-फाई राउटर और अन्य उपकरण बरामद किए है. देहरादून पुलिस ने पहली बार जिले में संगठित अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 का मुकदमा दर्ज किया गया है. यूएसए और कनाडा के लोगों से करते थे ऑनलाइन ठगी: पुलिस ने बताया कि आरोपी खुद को इंटरनेशनल एंटी हैकिंग डिपार्टमेंट का अधिकारी बताकर यूएसए और कनाडा के नागरिकों को अपने जाल में फंसाते थे.

    इसके बाद आरोपी सिस्टम हैक होने की जानकारी देकर उसे ठीक करने लिए दूसरे व्यक्ति को पॉपअप मैसेज भेजते थे, ताकी उनके सिस्टमों का एक्सेस लिया जा सके. साथ ही यूएसए में बैठी दूसरी टीम द्वारा पॉप अप रन किया जाता था. लोगों से ऑनलाइन स्कैम कर कॉल सेंटर संचालकों को हवाला के माध्यम से पेमेंट भेजी जाती थी. पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने बिल्डिंग में छापा मारा तो वहां पर ग्लोबल टेक एनर्जी सॉल्यूशन (अवैध कॉल सेंटर) चल रहा था, जहां बड़े-बड़े हॉल में लगभग लगभग 100 कैबिने थे. इन कैबिनों में अलग-अलग युवक-युवतियां सिस्टमों पर बैठे हुए थे, और कॉल रिसीव कर रहे थे.

    वहां मौजूद सभी आरोपी अपने आप को इंटरनेशनल एंटी हैकिंग डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताकर विदेश में लोगों से उनके कंप्यूटर सिस्टम से हैकिंग हटाने के नाम पर उनके बैंक खातों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे. पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में लिया. पूछताछ में मुख्य आरोपी मिहिर अश्वनी भाई और ललित उर्फ रोडी ने बताया कि वे ही देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे, जहां से वो लोग यूएसए और कनाडा के लोगों को टारगेट करते है. आरोपी सबसे पहले हैकिंग के नाम पर पीड़ित के सिस्टम का एक्सेस प्राप्त करते थे. इसके बाद सिस्टमों का कंट्रोल लेकर उनके बैक खाते से एंटी हैकिंग सर्विस के नाम पर स्कैम करते थे. पॉप अप मैसेजों को आरोपी देहरादून से अपनी दूसरी टीम जो यूएसए में है, उसे भेजते थे.

    धोखाधड़ी से FITH THIRD BANK के माध्यम से पैसों का लेन देन कर प्राप्त पैसो को हवाला के माध्यम से उन तक पहुंचाया जाता है. आरोपियों द्वारा भेजे गये पॉप अप मैसेजो के दिये नंबर से ग्राहक उनसे सम्पर्क करते है. लोगों के सिस्टमों का रिमार्ट एक्सेस लेने के लिये आरोपी QUICK ASSIST, LOGMEIN, GO SHARE, TINY URL जैसे आनलाइन एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते थे. वहीं, काल रिसिव करने के लिये EYEBEAM, ASIA ONE जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते है. साथ ही आउट बाउंड काल करने के लिये 2 LINE, TALK TONE जैसे ऑनलाइन ऐप का इस्तेमाल किया जाता है.

    देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने कॉल सेंटर में काम कर रहे 58 कर्मचारियों से पूछताछ की. मौके पर पुलिस ने सभी उपकरणों को सील करते हुए कॉल सेंटर संचालित करने वाले सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया. यह कॉल सेंटर डेढ़ महीने पहले ही खोला गया था. पुलिस संबधित राज्यों में भी गिरोह का कनेक्शन खंगाली जा रही है. इस गिरोह का खुलासा करने वाले टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version